फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police in search of gangster sitting in Mumbai of fake exchange gang

फर्जी एक्सचेंज गिरोह के मुंबई में बैठे सरगना की तलाश में जुटी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Police in search of gangster sitting in Mumbai of fake exchange gang
मुरादाबाद। नोएडा में पकड़े गए फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज प्रकरण में पुलिस मुंबई में बैठे इस गिरोह के सरगना की तलाश में जुट गई है। शुरुआती पूछताछ में जानकारी मिली है कि यह गैंग एक मोहसिन नामक शख्स मुंबई से चला रहा है। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी कर ली है। इसके लिए ओवेस आलम को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज मामले में ओवेस की नोएडा में गिरफ्तारी होने के बाद मुरादाबाद पुलिस ने वहां से मिली जानकारी के आधार पर शनिवार की देर रात एएसपी अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ओवेस आलम के घर पर छापा मारा था। घर के अंदर के हालात देखकर पुलिस कर्मी भी दंग रह गए। घर के अंदर फोन एक्सचेंज का पूरा सैटअप लगा हुआ था, इसकी मदद से विदेशों से आने वाली कॉल को आसानी से लोकल में बदल दिया जाता था। पुलिस ने मौके से बीएसएनएल के 187 सिम, सात सिम बाक्स, लैपटॉप, सीपीयू समेत तमाम उपकरण कब्जे में लिए थे। जांच में मालूम हुआ कि अधिकतर सिम फर्जी नाम-पते पर लिए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज से जुड़े गैंग का सरगना मोहसिन नामक शख्स है, जो मुंबई से गैंग का संचालन कर रहा है। ओवेस आलम सरगना का खास सिपहसालार है। लिहाजा उसके संबंध में पुख्ता जानकारी के लिए ओवेस को रिमांड पर लिया जाएगा, इसके लिए एक टीम नोएडा रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में जानकारी मिली है कि गिरोह के सदस्यों ने मुरादाबाद के कई नंबरों पर भी काल करवाई है। लिहाजा इन नंबरों को ट्रैस कर संबंधित लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed