फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police in political pressure in case in History Nasir

सियासी दबाव में हिस्ट्रीशीटर नासिर को बचा रही पुलिस  

Thu, 02 Jun 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 02 Jun 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
 police in political pressure in case in History Nasir
पुलिस

विज्ञापन
छात्र सालिम की हत्या में फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर नासिर वारदात के छह दिन बाद भी पुलिस पकड़ से दूर है। इस बीच मकतूल सालिम के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस जानबूझकर नासिर को बचाने की कोशिश में जुटी है। नासिर मुगलपुरा का हिस्ट्रीशीटर है और खनन के धंधे से भी जुड़ा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के साथ नासिर का अच्छा उठना - बैठना है लिहाजा वारदात के बाद पुलिस ने तहरीर से भी उसका नाम हटवाने की कोशिश की थी।

नवाबपुरा निवासी ग्रेजुएशन के छात्र मोहम्मद सालिम पुत्र मोहम्मद शौकीन अली की 27 मई की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात मुगलपुरा में हसीब के आफिस में हुई थी। परिजनों ने इस मामले में हसीब उर्फ भुरियल पुत्र साबिर प्रधान निवासी हमसफर मैरिज हाल के पास मुगलपुरा उसके सगे भाई हिस्ट्रीशीटर नासिर, अरबाज पुत्र डा. एमए खान निवासी सकलेनी क्लाथ हाउस के पास करुला और आमिर पुत्र इमदाद खां निवासी शाहबुद्दीन चौराहा मुगलपुरा के खिलाफ मुगलपुरा थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सालिम के पिता रेलवे कर्मी मोहम्मद शौकीन का आरोप है कि घटना से पहले आरोपी उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे और दो लाख रुपये के विवाद में उसकी हत्या कर दी। आरोपियों पर सालिम के दो लाख रुपये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शौकीन अली का आरोप है कि पुलिस ने घटना के वक्त उन पर दबाव बनाया कि वह अज्ञात में मुकदमा लिखा दें। जब वह इसके लिए तैयार नहीं हुए तो उन पर नासिर और हसीब का नाम निकालने का प्रेशर बनाया गया। दरअसल पुलिस ने सालिम का नाम सट्टे से जोड़कर मामले को मोड़ने की कोशिश भी की थी। जबकि छानबीन के बाद पता चला कि सालिम छात्र था और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। सालिम के पिता का कहना है कि वह बेटे को इंसाफ मिलने तक कानूनी लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed