फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police got important clues from fellow prisoners and first wife of Faheem ATM

साथी बंदियों व पहली पत्नी से मिले सुराग से फहीम एटीएम की तलाश में जुटी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police got important clues from fellow prisoners and first wife of Faheem ATM
फहीम एटीएम के साथी बंदियों और पहली पत्नी से पुलिस को मिले अहम सुराग
विज्ञापन

मुरादाबाद। पुलिस अभिरक्षा से फरार कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कलां निवासी हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम को चार दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को पूछताछ के दौरान उसकी पहली पत्नी से कुछ सुराग मिले हैं। डीआईजी के आदेश पर जांच के लिए बिजनौर जेल में शनिवार जांच के लिए पहुंचे एएसपी क्राइम अशोक कुमार को भी जो तथ्य मिले हैं उनके आधार पर पुलिस फहीम तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
फहीम एटीएम हत्या के एक मामले में बिजनौर जेल से बृहस्पतिवार को मुरादाबा कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा था। साथ में आ रहे पुलिस कर्मियों को पाकबड़ा स्थित अपने बहन-बहनोई के घर के एक कमरे में बैठाकर खुद दूसरी पत्नी से मिलने का झांसा देकर पत्नी के साथ फरार हो गया था। डीआईजी शलभ माथुर ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी शनिवार घोषित किया है। उनके निर्देश पर एएसपी क्राइम ब्रांच अशोक कुमार सिंह शनिवार को बिजनौर जेल में गए थे। सूत्र बताते हैं कि वहां उन्हें साथी बंदियों, बंदी रक्षकों आदि से बातचीत में भी कुछ तथ्य हाथ लगे हैं। उसकी पहली पत्नी से बातचीत में कुछ अहम सुराग मिले है। जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

इधर पाकबड़ा थाना पुलिस भी सुराग लगाने में जुटी हुई है। थाना पुलिस ने फहीम एटीएम के बहनोई के संपर्क में रहने वाले लोगों की भी पड़ताल में जुटी है। फहीम के जमानतियों के साथ-साथ पुलिस उसके दस से अधिक रिश्तेदारों और करीबियों को भी थाने लाकर पूछताछ कर चुकी है। इन सबके आधार पर पुलिस को उसका सामाजिक तानाबाना भी मजबूत होने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब उसके इन रिश्तों को भी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed