फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police filed report in road accident case after two months

Moradabad News: सड़क दुर्घटना के मामले में दो माह बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Police filed report in road accident case after two months
कांठ। सड़क दुर्घटना के मामले में छजलैट पुलिस ने दो माह के बाद पुलिस महानिदेशक लखनऊ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जनपद रामपुर के थाना स्वार क्षेत्र के गांव जालफनंगला मझरा मटखुन्ना निवासी मीर मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत छजलैट ब्लॉक क्षेत्र में ब्लॉक मिशन प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। 28 नवंबर 2023 को वह अपनी बाइक से अपने कार्यालय आ रहा था। जब वह छजलैट क्षेत्र में पचोकरा खानपुर स्थित कोठीवाल कॉलेज के सामने पहुंचा था तो कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे मीर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया था।

उसके भाई मोहम्मद इस्तियाक ने 28 नवंबर को छजलैट थाने में पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बार बार परेशान होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर मीर मोहम्मद ने पुलिस महानिदेशक लखनऊ को प्रार्थना पत्र दिया। जिनके आदेश पर अब छजलैट पुलिस ने एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed