{"_id":"592892024f1c1bd44a535be2","slug":"police-down-loudspeakers-in-tempel","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मंदिर से उतारे लाउडस्पीकर, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मंदिर से उतारे लाउडस्पीकर, पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 27 May 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
लाउडस्पीकर
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी के वैष्णव मंदिर पर बिना अनुमति लगाए गए पांच लाउडस्पीकरों को उतारने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। जिसमें तीन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया और मंदिर से पांचों लाउडस्पीकर उतारकर जब्त कर लिए।
पुलिस टीम पर पथराव करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने मां - बेटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एहतियातन कस्बे में फोर्स तैनात कर दी गई है। कुंदरकी पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे में स्थित वैष्णव मंदिर में कुछ लोगों ने बिना अनुमति के पांच लाउडस्पीकर लगा लिए हैं और उनसे दूसरे धर्म के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर पर मौजूद लोगों से लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगी। अनुमति नहीं दिखाने पर पुलिस ने मंदिर पर मौजूद लोगों से लाउडस्पीकर उतारने को कहा। जिस पर लोग भड़क गए और पुलिस से नोंकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस ने जबरन लाउडस्पीकर उतारने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिस भाग खड़ी हुई। पथराव में कुंदरकी थाने का सिपाही ललित कुमार, महिला सिपाही पूजा राठी और बिलारी थाने की महिला सिपाही रीना कुमारी चोटिल हो र्गइं।
बवाल की सूचना पर सीओ बिलारी महेश कुमार और तहसीलदार वीके मित्तल आसपास के थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां भांजते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मंदिर पर लगे पांचों लाउडस्पीकर उतरवा दिए। पुलिस ने लाउडस्पीकर जब्त किए और थाने ले आई।
पुलिस ने इस मामले में युवा वाहिनी के मीडिया प्रभारी अनुज औतार शर्मा, उनकी मां अनुराधा शर्मा व बहन अनुप्रिया शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ बलवा करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एफआईआर में चार - पांच अज्ञात लोगों को भी शामिल किया है। जिनकी गिरफ्तारी को छापामारी की जा रही है।