फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police beaten BJP worker

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता पर बरसाई लाठियां, कान का पर्दा फटा

Thu, 16 Mar 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 16 Mar 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
police beaten BJP worker
Police
पेट्रोल पंप पर कम तेल मिलने पर सेल्स मैन से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता पर पुलिस ने लाठियां बरसा दीं। पुलिस पिटाई से भाजपा कार्यकर्ता जख्मी हो गया और उसके कान का पर्दा भी फट गया। भाजपा कार्यकर्ता ने एसएसपी से घटना की शिकायत की है।
विज्ञापन


लेकिन फिलहाल एक्शन के बजाए अधिकारी मामले में लीपापोती में जुटे हैं। अलबत्ता सीओ सिविल लाइंस को जांच सौंप दी गई है। भाजपा पार्षद अशोक सैनी का भतीजा व भाजपा कार्यकर्ता विक्की होली के दिन लाकड़ी तिराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचा था।
विज्ञापन


पीड़ित विक्की ने बताया कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने उसकी बाइक में कम पेट्रोल डाला। इसकी शिकायत उसने पेट्रोल पंप पर मौजूद स्टाफ से की तो पंप कर्मचारी उससे भिड़ गए। दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। इस बीच पंप स्टाफ के कहने पर बाइक सवार तीन सिपाही पेट्रोल पंप पर पहुूंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सिपाही नशे में धुत थे। विक्की का आरोप है कि सिपाहियों ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। पेट्रोल पंप स्टाफ के कहने पर सीधा उसकी पिटाई शुरू कर दी। पहले उसे डंडों से पीटा फिर थप्पड़ मारे। कान पर थप्पड़ लगने से विक्की के कान का पर्दा फट गया।


पिटाई करने के बाद पुलिस वाले चले गए। विक्की ने अस्पताल में अपने कान का इलाज कराया और बुधवार को घटना की शिकायत लेकर एसएसपी मनोज तिवारी के पास पहुंचा। विक्की ने बताया कि उसने घटना के बाद मझोला एसओ से घटना की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उधर, एसओ मझोला वीरेश ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed