फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police arrested two robeery accused

पाकबड़ा पुलिस ने दो लूट के आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
police arrested two robeery accused
पाकबड़ा पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। पाकबड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 36 घंटे पहले हुई मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पास से लूटे हुए दो मोबाइल फोन व चोरी की गई पांच बाइक बरामद की हैं। दोनों बदमाश पाकबड़ा के ही रहने वाले हैं। पुलिस अब यह जानने में जुट गई है कि दोनों बदमाशों का हाथ और घटनाओं में है या नहीं।
विज्ञापन

पाकबड़ा के मेडिकल के पास से दो दिन पहले हुई मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पाकबड़ा पुलिस टीएमयू कट पर संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसमें दो बाइक सवार संदिग्धों को रुकने के लिए कहा गया तो उन्होंने मौके से भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने दोनों का पीछा कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों अभियुक्तों ने अपना नाम आलम पुत्र असलम निवासी पाकबड़ा व सुमित पुत्र छोटे निवासी पाकबड़ा बताया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों से जब गहनता से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि उन्होंने कई बाइक भी चोरी की हैं। पुलिस के अनुसार आलम सब्जी बेचने का काम करता है और सुमित मजदूरी करता है। दोनों ने साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। बाइक चोरी करने के बाद वे उन्हें बेच देते थे और मिली रकम में से आधा-आधा हिस्सा बांट लेते थे। थान प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है और थाना पाकबड़ा में दोनों के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज भी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed