{"_id":"62a1d35fa11c04765b567719","slug":"police-arrested-three-man-while-cutting-atm-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूट्यूब देखकर बनाई ATM काटने की योजना: पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, आरोपी बोले- नहीं मिल रहा था काम धंधा इसलिए बने चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूट्यूब देखकर बनाई ATM काटने की योजना: पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, आरोपी बोले- नहीं मिल रहा था काम धंधा इसलिए बने चोर
Thu, 09 Jun 2022 04:34 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 09 Jun 2022 04:34 PM IST
सार
पकड़े गए तीनों आरोपी स्नातक पढ़े हैं और रोजगार की तलाश में जुटे थे। कोई काम धंधा ने मिलने के कारण एटीएम काटकर रुपये चोरी करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
पकड़े गए तीनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर में बुधवार देर रात एटीएम काट रहे तीन युवकों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों से एटीएम काटने का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम विनीत, पुष्पेंद्र प्रजापति और रितिक बताए हैं। तीनों मुगलपुरा थानाक्षेत्र के लालबाग मोहल्ला निवासी हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि यूट्यूब पर मूवी देखने के बाद एटीएम काटने की योजना बनाई थी। पकड़े गए तीनों आरोपी स्नातक तक पढ़े हैं और रोजगार की तलाश में जुटे थे। कोई काम धंधा ने मिलने के कारण एटीएम काटकर रुपये चोरी करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन