फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police arrested accused of molesting a student in gajraula

UP: मोंटी दिखा रहा था छात्रा को मर्दानगी, पुलिस ने पकड़ा, थाने ले जाकर बिगाड़ी चाल; देखें पहले और बाद का Video

Sun, 09 Feb 2025 06:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला। Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Feb 2025 06:54 PM IST
सार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी बलविंदर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और माफी मांगने लगा। 

विज्ञापन
Police arrested accused of molesting a student in gajraula
छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सीएचओ बलविंदर उर्फ मोंटी को 11वीं की छात्रा से छेड़खानी, अपहरण की कोशिश और मारपीट के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सख्ती पर आरोपी ने माफी मांगते हुए गलती स्वीकार की। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


कॉलेज जा रही थी छात्रा
मामला यूपी के गजरौला स्थित हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर खादर गांव का है। यहां नौनेर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का सीएचओ बलविंदर लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। छात्रा का आरोप है कि शुक्रवार सुबह जब वह कॉलेज जा रही थी, तभी आरोपी कार लेकर रास्ते में खड़ा था। उसके साथ कुछ दोस्त भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाया तो भागा आरोपी
आरोपी ने छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की। जब छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बलविंदर ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि जब उसके पिता और चचेरे भाई ने विरोध किया तो उन्हें भी पीटा। छात्रा के पिता और भाई को गंभीर चोटें आईं। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी बलविंदर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और माफी मांगने लगा। उसने पुलिस के सामने कहा, "साहब, गलती हो गई। अब कभी किसी छात्रा या महिला से कुछ नहीं कहूंगा।

छात्रा से की थी मारपीट
सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई, जिसमें आरोपी छात्रा के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed