{"_id":"68ed688ac935b72a50010df8","slug":"police-arrested-a-youth-for-making-obscene-gestures-towards-women-kanth-news-c-277-1-smbd1007-110784-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिलाओं पर अश्लील इशारे कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिलाओं पर अश्लील इशारे कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा
Tue, 14 Oct 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। आने जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे करते हुए फब्तियां कसने वाले युवक को थाने की महिला सुरक्षा टीम ने पकड़ लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कांठ थाने की एमएसटी-11 में शामिल महिला उपनिरीक्षक प्रीति और उपनिरीक्षक सोनम टीम के साथ शांति व्यवस्था के लिहाज से चेकिंग और गश्त कर रही थीं। जब यह नगर में तहसील तिराहा पर पहंची तो यहां एक युवक मार्ग से गुजर रही महिलाओं, युवतियों को देख अश्लील इशारे करते हुए फब्तियां कस रहा था। जिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अबरार निवासी पट्टीवाला कांठ बताया। महिला उपनिरीक्षक प्रीति की ओर से अबरार के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे पहले आठ अक्तूबर को कांठ थाने की महिला उपनिरीक्षक सोनम ने गांव नयागांव अकबरपुर चैंदरी के सामने एक युवक को महिलाओं पर फब्तियां कसते हुए पकड़ा था। एमएसटी टीम द्वारा शरारती तत्वों और मनचलों के खिलाफ लगातार कार्रवाई किया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।