फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police and health department empty handed in selling newborn

Amroha News: नवजात को बेचने में खाली हाथ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police and health department empty handed in selling newborn
अमरोहा। निजी अस्पताल में बिन ब्याही युवती के नवजात को बेचने के मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग घटना के कई दिन बाद भी खाली हाथ है। न तो पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को युवती का सुराग मिला और न ही बच्चे को खरीदने वाले का। उसका सौदा किसने करवाया, यह भी पता नहीं चल पाया है। सील गए आहद नर्सिंग एवं मेटरनिटी सेंटर के संचालक व कंपाउंडर से पूछताछ में भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

पड़ोसी युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाने से गर्भवती हुई युवती को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने बेटे को जन्म दिया। मगर यह सवाल हो गया कि नवजात को कहां रखा जाए। बदनामी के डर से परिजन अपने साथ नहीं रख सकते थे। इसलिए नवजात को खरीदने वाले की तलाश की गई। जिसका जिम्मा कंपाउंडर को दिया गया। उसने एक पैथलॉजी लैब संचालक से मिल कर नवजात को पौने दो लाख रुपये में बेच दिया। जिसकी शिकायत सीएमओ से की गई।
विज्ञापन

शिकायत करने वालों ने शुक्लपुरी में चल रहे आहद नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर में नवजात को बेचने की बात कही। सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी डा.शरद कुमार को गजरौला में भेजा। बुधवार को नोडल अधिकारी ने आहद नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर पर छापा मारा। उसका पंजीकरण नहीं पाए जाने पर सील कर दिया। चार दिन हो गए। मगर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग यह पता नहीं लगा पाया है कि नवजात को किसने खरीदा था। युवती का प्रसव किस अस्पताल में कराया गया। मुस्तफा व कंपाउंडर से पूछताछ में भी कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----


गैंगरेप के मामले में जेल की हवा खा चुका है अस्पताल संचालक मुस्तफा
गजरौला। पुलिस का कहना है कि भले ही मुस्तफा से पूछताछ में कोई सुराग हाथ नहीं लगा, लेकिन अभी उसे क्लीन चिट नहीं दी जा सकती। वह पहले से ही विवादों के घेरे में रहा है। पुलिस ने बताया कि रहे मुस्तफा ने हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी अस्पताल संचालक की पत्नी से गैंगरेप के मामले में जेल की हवा खाई।

निजी अस्पताल संचालक की पत्नी ने अक्तूबर 2021 में थाना गजरौला में बहाने से बुलाकर कार में सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसे बहाने से गजरौला में बुलाकर हथियारों के बल पर कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर शव को फेंकने की धमकी दी थी। आरोपियों ने महिला के पति व बच्चों की भी हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के नया विरान गांव निवासी मुस्तफा निवासी सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें मुस्तफा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह आठ महीने जेल में रहे थे। मुस्तफा का कहना है कि उनको साजिश के तहत फंसाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article