{"_id":"622119cc4f42f3517935ae5a","slug":"poles-went-between-two-sides-in-enmity-firing-also-took-place-moradabad-news-mbd420536240","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में दो पक्षों के बीच चले डंडे, फायरिंग भी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में दो पक्षों के बीच चले डंडे, फायरिंग भी हुई
विज्ञापन
रजबपुर थानाक्षेत्र के महेशरा गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच पहले डंडे चले और फिर फायरिंग की गई। दोनों पक्ष अलग-अलग वर्ग से होने के कारण तनाव गहरा गया। इसके चलते गांव में पुलिस तैनात की गई है। एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
रजबपुर थानाक्षेत्र के महेशरा गांव में रजा हुसैन और महिपाल सिंह के परिवार रहते हैं। दोनों परिवार के खेत आसपास हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है।
रजा हुसैन पक्ष का आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे रजा हुसैन का बेटा सुहेल सैलून पर दाढ़ी बनवाने गया था कि उसी बीच महिपाल सिंह के बेटे विनय उसके साथी रोबिन, दीपू, धीरज उर्फ लाला ने सुहेल के साथ मारपीट की। इस मामले की जानकारी होने पर दोनों पक्षों की ओर से लोग जुटने लगे और उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। ग्रामीणों का कहना है कि दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग से अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
मामला दो वर्गों के बीच का होने के कारण तनाव गहराने लगा। इस जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जमा लोगों को खदेड़ा। मौके से पुलिस को कुछ खाली खोखे मिले हैं। तनाव देख गांव में पुलिस तैनात की गई है। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि आरोप के घेरे में आए एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।