फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   PMS free from hariom-manju agrawal

हरिओम-मंजू अग्रवाल से छिन ही गया पीएमएस

Tue, 08 Nov 2016 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 08 Nov 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
PMS free from hariom-manju agrawal
पीएमएस स्कूल - फोटो : अमर उजाला
करीब दो दशक पहले पीएमएस स्कूल की बुनियाद रखने से लेकर उसे शिखर तक पहुंचाने वाले हरिओम अग्रवाल (डायरेक्टर) और उनकी पत्नी मंजू अग्रवाल (प्रिंसिपल) का नाता पीएमएस से पूरी तरह टूट गया है।
विज्ञापन


पति - पत्नी दोनों ने अपने - अपने पदों से इस्तीफे दे दिए हैं। हरिओम अग्रवाल ने खास तरह की परिस्थितियों को इस्तीफे की वजह बताया है। लेकिन ये परिस्थितियां क्या हैं, इस बारे में फिलहाल उन्होंने मुंह खोलने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


स्कूल के फाइनेंशियल ट्रस्टी मनोज आहूजा का कहना है कि हरिओम अग्रवाल तीन माह पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन अभी ट्रस्ट ने उसे स्वीकार नहीं किया है। पंडित मदन स्वरूप ट्रस्ट से संचालित हो रहे पीएमएस स्कूल की बुनियाद करीब दो दशक पहले हरिओम अग्रवाल ने ही रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल खुलने के वक्त से ही उनकी पत्नी मंजू अग्रवाल स्कूल की प्रिंसिपल थीं। जबकि हरिओम अग्रवाल इसका प्रबंधन देखते थे। इस ट्रस्ट के ट्रस्टियों को लेकर बीच - बीच में खींचतान होती रही। जिसे लेकर कई मुकदमे विभिन्न न्यायालयों में भी चल रहे हैं। लेकिन करीब छह माह पहले अचानक मनोज आहूजा की पीएमएस ट्रस्ट में एंट्री हुई।

ट्रस्ट में आने के बाद उन्होंने तीन माह पहले खुद को फाइनेंशियल ट्रस्टी घोषित करके हरिओम अग्रवाल से पीएमएस की बागडोर छीन ली। उसी वक्त तस्वीर साफ हो गई थी कि अब हरिओम अग्रवाल पीएमएस से आउट हो जाएंगे।


लेकिन तब चर्चाओं के बीच मनोज - आहूजा और हरिओम अग्रवाल ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करके पीएमएस में सब कुछ ठीक चलने का दावा किया था। लेकिन पीएमएस के अंदर चल रही कलह ज्यादा दिन तक पर्दे में नहीं रह सकी। अब हरिओम अग्रवाल और उनकी पत्नी ने इस्तीफा दे दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed