{"_id":"582dfd0f4f1c1bf23c8fec24","slug":"pm-modi-will-come-in-moradabad-on-3-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की जनसभा नया मुरादाबाद में तीन दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की जनसभा नया मुरादाबाद में तीन दिसंबर को
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 18 Nov 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
पीएम आएंगे मुरादाबाद
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा तीन दिसंबर को नया मुरादाबाद के सेक्टर दो में होगी। इस संबंध में पार्टी हाईकमान से स्थानीय नेताओं के पास जानकारी भेज दी गई है। जनसभा को सफल बनाने के लिए गुरुवार को जिला और महानगर इकाई की बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी गईं। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और क्षेत्रीय मंत्री अनिल खेड़ा ने डेरा डाल दिया है। दोनों नेता जनसभा होने तक यहीं रहेंगे।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा 30 नवंबर को जिले में प्रवेश करेगी। बिलारी समेत देहात के क्षेत्रों में भ्रमण करने के बाद एक दिसंबर को कुंदरकी होते हुए महानगर में यात्रा आएगी। एक और दो दिसंबर को महानगर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण के दौरान यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसी के तहत तीन दिसंबर को नया मुरादाबाद के सेक्टर दो में दोपहर दो बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी।
अभी तक मोदी के जनसभा की तिथि को लेकर ऊहापोह की स्थिति थी। गुरुवार को पार्टी हाईकमान से पूरा कार्यक्रम स्थानीय नेताओं के पास भेज दिया गया। जनसभा की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा की अध्यक्षता में जिला और महानगर पदाधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मंत्री अनिल खेड़ा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुरादाबाद के लिए गौरव की बात है कि यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी। उन्होंने जनसभा के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों की घोषणा की। बैठक में लोकसभा पालक गोपाल अंजान, मेयर विनोद अग्रवाल, बीना, रानी, पूजा, बबिता, सुधांशु कौशिक, राजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।
इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
प्रशासनिक कार्य- जयपाल सिंह व्यस्त, मेजर जेपी सिंह, राजेश चुन्नू
कार्यालय कार्य- नरेंद्र आचार्य, अनिल खेड़ा, राकेश शर्मा
मंच व्यवस्था- राजेश जैन, राजन विश्नोई, राहुल शर्मा
प्रचार कार्य- दिनेश सिसौदिया, राकेश सिंह
मीडिया- अनुराग सिंह, राजीव गुप्ता, रचित गुप्ता
महिला एकत्रीकरण- रेखा विश्नोई, पूनम चौहान
भाजपा नेताओं की आवभगत- रितेश गुप्ता, सुरेश सैनी
हेलीपैड- मेजर जेपी सिंह
यातायात- नत्थू राम कश्यप
नगर सज्जा- संजय शर्मा, वीरपाल
परिवर्तन यात्रा 30 नवंबर को जिले में आएगी। एक और दो दिसंबर को महानगर में भ्रमण के बाद तीन दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा नया मुरादाबाद के सेक्टर दो में होगी। पार्टी नेतृत्व से प्रधानमंत्री के आने का कार्यक्रम मिल गया है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
- हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा