{"_id":"6a8f546d137172e2a101813e","slug":"pledge-taken-to-resolve-issues-at-the-bku-tikait-panchayat-kanth-news-c-277-1-smbd1007-115146-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू टिकैत की पंचायत में समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू टिकैत की पंचायत में समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प
विज्ञापन
कांठ। गांव कासमपुर में बुधवार को हुई भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत में संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का संकल्प लिया गया। पंचायत में किसानों ने विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों को भी उठाया।
पंचायत के दौरान भाकियू टिकैत के जिला मंत्री डॉ. सुशील यादव ने कहा कि महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के हितों और हक की लड़ाई लड़ने के लिए ही संगठन का गठन किया था। गांव-गांव संगठन को मजबूत करने के साथ ही ग्राम समितियों का गठन किया जा रहा है। इस दौरान गांव के सुल्तान अहमद को सर्वसहमति से ग्राम समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी के साथ भाकियू की नीतियों को किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया और इस बार विधानसभा चुनाव में स्थानीय प्रतिनिधि का चयन करने पर जोर दिया गया।
पंचायत की अध्यक्षता शिप्ते हसन और संचालन रविंद्र सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर मोमीन शाह, विजय सिंह जाटव, फरियाद, बिट्टू यादव, गजेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, दयाराम सैनी, वकील अहमद, मोहम्मद अनवार, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद निसार, नसीम, साबिर, नूर मोहम्मद, मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद जावेद, नईम अली आदि किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- फोटो सं. 06