फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Players from Meerut province dominated in Vidya Bharti's sports competitions.Players from Meerut province dominated in Vidya Bharti's sports competitions.

Moradabad News: विद्या भारती की खेलकूद प्रतियोगिताओं में छाए मेरठ प्रांत के खिलाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Players from Meerut province dominated in Vidya Bharti's sports competitions.Players from Meerut province dominated in Vidya Bharti's sports competitions.
मुरादाबाद। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की 36वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज रविवार को हो गया। मेयर विनोद अग्रवाल व कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने नवीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन 44 मुकाबले आयोजित हुए। अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्गों में मेरठ प्रांत के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

ब्रज प्रांत व उत्तरांचल प्रांत के खिलाड़ियों ने भी अपने खेल से सबको प्रभावित किया। प्रतियोगिता में तीनों प्रांतों के लगभग 350 बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। कृष्णा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंगूपुरा मुरादाबाद के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। विद्या भारती मेरठ प्रांत के संगठन मंत्री प्रदीप कुमार ने विद्या भारती का इतिहास बताया। क्षेत्रीय सह संयोजक रविंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में दौड़, रिले दौड़, क्रॉस कंट्री दौड़, बांस कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक समेत ट्रैक एंड फील्ड की सभी प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, कृष्ण बाल विद्या मंदिर के निदेशक ओमप्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य कपिल देव चौहान, शीतल प्रताप सिंह, राजीव, अशोक, सुनील कुमार, सतीश अरोड़ा, डीके जोहरी, गजेंद्र चौधरी, रजनीकांत शुक्ला, कमल आदि मौजूद रहे। सभी प्रांतों से आए खिलाड़ियों के स्वागत में शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें एसएसपी सतपाल अंतिल व डॉ. तरुण अग्रवाल ने अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

पहले दिन के मुकाबलों का परिणाम
अंडर-14 आयु के बालक वर्ग में शॉट पुट में ब्रज प्रांत के गुरप्रीत प्रथम, उत्तरांचल प्रांत के जुबैर द्वितीय व मेरठ प्रांत के वीरेश तृतीय रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में मेरठ की अंजलि गौड़ प्रथम, ब्रज की कोसमा सिंह द्वितीय रहीं। अंडर-14 बालिका वर्ग में मेरठ की निशि प्रथम, हिमानी द्वितीय रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में मेरठ के मनदीप प्रथम, राज द्वितीय रहे। लंबी कूद में अंडर-17 बालिका वर्ग में मेरठ की रितिका प्रथम, ब्रज की गुंजन द्वितीय रहीं। शॉट पुट में अंडर-19 बालक वर्ग में मेरठ के विक्रम प्रथम, ब्रज के सनी मधुर द्वितीय व रोहित तृतीय रहे। रिले रेस में अंडर-17 बालिका वर्ग में मेरठ प्रांत विजेता व ब्रज प्रांत उपविजेता रहा।

यह भी रहे विजेता
अंडर-19
बालक वर्ग : 5000 मीटर वॉक रेस - राजेश सिंह (उत्तरांचल)
बालिका वर्ग : 5000 मीटर वॉक रेस - यशिका सागर (ब्रज)

अंडर-17
बालक वर्ग : 100 मीटर दौड़ - रोहित चौधरी (ब्रज)
बालिका वर्ग : 100 मीटर दौड़ - ऋतिका (मेरठ)
बालक वर्ग : 3000 मीटर वॉक रेस - विष्णु (मेरठ)
बालिका वर्ग : 3000 मीटर वॉक रेस- भूमि (ब्रज)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed