फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Players came on the field for admission in sports college

Moradabad News: स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले के लिए मैदान पर उतरे खिलाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Players came on the field for admission in sports college
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों में दाखिले के लिए खिलाड़ियों ने बुधवार को भी सोनकपुर स्टेडियम में अपनी क्षमता का दमदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी और वाॅलीबाॅल के खेल में प्रारंभिक परीक्षा दी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव के मुताबिक परीक्षा में खिलाड़ियों की शारीरिक व मानसिक स्थिति के साथ खेल में उनकी प्रतिभाओं का आकलन किया गया।
इस परीक्षा में सफल होने वाले बच्चों को लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और सैफई के मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। इन खिलाड़ियों का परीक्षा लेने वाली समिति में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रयागराज प्रेम कुमार, शाहजहांपुर के क्रीड़ाधिकारी सुरेंद्र पाल बमनिया (एथलेटिक्स), देवरिया के क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव (क्रिकेट), सीतापुर के क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर (फुटबाल) शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मथुरा के क्रीड़ाधिकारी राकेश कुमार यादव (तैराकी), गाजीपुर के क्रीड़ाधिकारी अरविंद कुमार यादव (जिम्नास्टिक), गोरखपुर के क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह (कुश्ती), मैनपुरी की क्रीड़ाधिकारी साधना सिंह (वाॅलीबाॅल), जालौन के क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा (बैडमिंटन), कासगंज के उप क्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह (कबड्डी), रामपुर के उप क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार (हॉकी), हाथरस के उप क्रीड़ाधिकारी काशी नरेश (जूडो) शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed