{"_id":"6303cf87aec8f50f1b041289","slug":"platform-will-made-on-the-bank-of-ramganga-moradabad-news-mbd4385981121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा किनारे वाले गांवों में आरती के लिए बनेंगे गंगा चबूतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा किनारे वाले गांवों में आरती के लिए बनेंगे गंगा चबूतरा
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा नदी घाट पर आधारित पर्यटन को बढ़ाया देने के साथ उनके रख-रखाव पर ध्यान दिया जाएगा। जिले के जिन-जिन गांवों से रामगंगा गुजरती है, वहां गंगा आरती के लिए गंगा चबूतरा बनाया जाएगा। यही नहीं जिले के सीमा के भीतर रामगंगा नदी में तरल और ठोस अपशिष्ट लाने वाले नालों की निगरानी की जाएगी।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति और जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक हुई, जिसमें रामगंगा पर किए गए कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। रामगंगा नदी को और बेहतर निर्मल एवं स्वच्छ बनाया जाने के लिए सुझाव दिए गए।
डीएम ने कहा कि ई-वेस्ट निस्तारण की कार्रवाई को पोर्टल पर सही आंकड़ों के साथ अपलोड करते रहें। इसकी प्रदेश एवं केंद्र सरकार स्तर पर मानीटरिंग हो रही है। पौधरोपण में पुलिस विभाग, राजस्व, प्राविधिक, शिक्षा, आवास विकास और उद्यान विभाग का जियो टैगिंग लक्ष्य के सापेक्ष कम होने पर डीएम ने शतप्रतिशत जियो टैगिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने जिले के सीमा के भीतर रामगंगा नदी में तरल और ठोस अपशिष्ट लाने वाले नालों की निगरानी करते हुए रामगंगा नदी में प्रदूषण की रोकथाम के लिए माइक्रो प्लानिंग कर उसके प्रभावी क्त्रिस्यान्वयन के निर्देश दिए।
बैठक में घाटों पर स्वच्छता पखवाड़ा वनीकरण अभियान और कैच द रेन अभियान आदि गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों द्वारा मानसून अवधि के दौरान जल संरक्षण पर फोकस कर पर्यावरणीय सुधार पर बल दिया गया।
इस दौरान सीडीओ आनंद वर्धन, डीएफओ सूरज, एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह, एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार, डीआईओएस अरुण कुमार दुबे, एआरटीओ छवि सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत, सिंचाई, बाढ़ खंड, जल निगम आदि मौजूद रहे।