फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Plaintiff recorded statement in Kushank Gupta murder case

Moradabad News: कुशांक गुप्ता हत्या कांड में वादी ने दर्ज दिए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Plaintiff recorded statement in Kushank Gupta murder case
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बहुचर्चित कुशांक हत्याकांड में सोमवार को केस के केस के वादी मृतक के पिता अशोक कुमार ने कोर्ट में पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। समय की कमी के कारण उनसे जिरह पूरी न हो सकी। अदालत ने जिरह के लिए 17 अक्तूबर लगा दी है।

12 जनवरी 2022 की रात रामगंगा विहार में स्पोर्ट्स सामान के कारोबारी कुशांक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पिता अशोक कुमार गुप्ता ने थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना के समय पाया गया कि इस मामले में कुशांक गुप्ता का विवाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के साथ हुआ था। ललित कौशिक दुकान खाली कराना चाहते थे। दुकान खाली करने को लेकर पूर्व में भी कुशांक को धमकी दी गई थी। जिसके बाद कुशांक गुप्ता की सुपारी देकर हत्या करा दी थी। जिसमें खुशवंत सिंह उर्फ भीम को हत्या की जिम्मेदारी दे दी गई।
विज्ञापन

पुलिस की विवेचना में सामने आया कि षडयंत्र रचकर कुशांक की हत्या की गई थी। जिसमें ललित कौशिक, खुशवंत सिंह उर्फ भीम, केशव सरण शर्मा और विकास शर्मा को आरोपी बनाया गया था। जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को केस के वादी अशोक कुमार गुप्ता अदालत में अपने बयान देने के लिए हाजिर हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि ललित कौशिक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी पूर्व में कई बार उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में वादी के बयान अदालत अंकित कर लिए लेकिन समय के अभाव के कारण उनसे जिरह पूरी न हो सकी। अदालत ने आरोपी पक्ष को जिरह करने के लिए 17 अक्तूबर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed