{"_id":"629fab811c7ab065612bc909","slug":"pickup-overturned-in-pithoragarh-death-of-brother-in-law-bilari-news-mbd4307032137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में पिकअप पलटी, साले बहनोई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में पिकअप पलटी, साले बहनोई की मौत
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। मंगलवार सुबह उत्तराखंड प्रांत के पिथौरागढ़ जिले में तड़के अनियंत्रित पिकअप पलटने की घटना में कुंदरकी क्षेत्र के मैनाठेर थाना क्षेत्र निवासी रिश्ते में साले बहनोई की मौत होने से उनके घरों में कोहराम मच गया। हादसे में एक मृतक के भाई समेत पांच लोग घायल भी हुए हैं। परिजन घायलों का हाल जानने के लिए रवाना हुए।
उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में हुई घटना में मरने वालों में सुब्हान (28) पुत्र हाफिज मैनाठेर थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर खास गांव का, तथा रब्बानी (20) पुत्र इस्लाम लालपुर गंगवारी गांव का निवासी था। रिश्ते में दोनों साले बहनोई थे। जीविकोपार्जन के लिए वो सभी निकले थे। उनके साथ मृत सुब्हान का बड़ा भाई वसीम के साथ गांव निवासी मुनासिब, इमरान, मोबीन और नाजिम को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादस की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच था। साथ ही संबंधियों और रिश्तेदारों में शोक छा गया। पिथौरागढ़ से पोस्टमार्टम के बाद देर रात में साले बहनोई से घर पहुंचने की उम्मीद जताई।
--
दानिस्ता ने खोया पति के साथ भाई को भी
कुंदरकी। उत्तराखंड प्रांत के पिथौरागढ़ जिले में हुए भीषण हादसे में जान गंवाने वाले सुब्हान की दस माह पहले शादी हुई थी। जब उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पति का शव देखकर पत्नी दानिस्ता बदहवाश हो गई। वहीं दूसरी ओर भाई रब्बानी की मौत होने से भी दानिस्ता और उसके परिजनों को झकझोर कर रख दिया है। मृतक रब्बानी अपने पांच भइयों में सबसे छोटा है। दोनों मृतकों के घरों में मातम छाया हुआ नजर आया।
विज्ञापन
--
खाई में गिरते समय साले बहनोई के सिर पत्थरों से टकराए
कुंदरकी। पिथौरागढ़ भीषण हादसे में साले बहनोई की मौत खाई में गिरने के दौरान उनके सिरों में चोटें आने की वजह से बताई गई है। परिजनों ने बताया कि सुब्हान और उसके साले रब्बनी की कुछ ही देर में मौत खाई में गिरने के वक्त सिरों से पत्थर टकराने के कारण हुई है। इनके अलावा खाई गिरे मुनासिब और नाजिम भी गंभीर रूप से घायल है जिको इलाज के लि हायर सेंटर रेफर किए गए है जिनको हालत गंभीर बताई जा रही है।