फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pickup full of oxen caught, three accused arrested

बैलों से भरी पिकअप पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pickup full of oxen caught, three accused arrested
बिलारी (मुरादाबाद)। पुलिस ने बैलों से लदी पिकअप समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेेल भेज दिया। दो आरोपी बदायूं के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि गन्ना समिति कार्यालय के निकट खड़ी एक पिकअप में दो बैल भरे हुए हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली के दरोगा दिनेश कुमार के अलावा सिपाही विशाल और विनेश मौके पर पहुंच गए तथा पिकअप को घेरकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हामिद ग्राम दादूपुर थाना भोजपुर, विपिन ग्राम हुसैनपुर थाना उझानी बदायूं और पिंटू सिंह ग्राम सुजानगंज थाना सहसवान जनपद बदायूं बताया। पुलिस को मौके से दो छुरी और रस्सी के चार टुकड़े भी मिले हैं। पुलिस पिकअप को कोतवाली ले आई और उसमें भरे दोनों बैलों को एक चौकीदार की सुपुर्दगी में दे दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed