फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   pice hike of palses

दुकानदारों की मनमानी, दालों के थोक और फुटकर मूल्य में प्रतिकिलो 28 रुपये का अंतर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
pice hike of palses
मुरादाबाद। मालभाड़ा बढ़ने का असर अनाज के दामों पर बहुत अधिक नहीं हुआ है। प्रति क्विंटल अनाज पर महज 10 से 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद कुछ फुटकर विक्रेता दालों और चावल का मनमाना दाम वसूल रहे हैं। कुछ दालों के थोक और फुटकर मूल्यों में प्रतिकिलो 28 रुपये तक का अंतर है। इस ओर प्रशासन भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उपभोक्ता महंगी दालें खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बासमती चावल की भी यही स्थिति है। मुरादाबाद के कटरा नाज में चावल के थोक व्यापारियों के मुताबिक उत्तम क्वालिटी का बासमती चावल 100 रुपये प्रति किलो है। पिछले तीन माह से यही दाम चल रहा है। यह चावल पंजाब और हरियाणा से अपने शहर में आता है। व्यापारियों का कहना है कि फसल कटाई के समय पंजाब में प्रतिकूल मौसम के कारण काफी चावल खराब हो गया था। वहीं कोरोना की पाबंदियां हटने के बाद पंजाब से दूसरे देशों को भी चावल फिर से निर्यात होने लगा है। इसके चलते तीन माह पहले बासमती चावल के दाम 85 रुपये प्रति किलो से 100 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए। वहीं शहर के विभिन्न बाजारों में यह चावल 140 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

कटरा नाज में दाल के थोक व्यापारी रजत अग्रवाल ने बताया कि मुरादाबाद में कानपुर, मध्यप्रदेश, दिल्ली, आगरा और हाथरस से दालें आती हैं। मालभाड़ा बढ़ने से प्रति क्विंटल अनाज की कीमत मात्र 10 से 25 पैसे बढ़ी है। अरहर की दाल का थोक मूल्य 78 से 92 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि बाजारों में किराने की दुकानों पर यह दाल 110 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम बेची जा रही है। जिला प्रशासन को इस संबंध में सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है, जिससे मंहगाई से जूझ रही जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दालों के थोक और फुटकर मूल्यों में अंतर (प्रति किलोग्राम में)
दाल थोक मूल्य फुटकर मूल्य
अरहर 78-92 110-120
दाल उड़द 80-90 100-110
मूंग दाल 78-90 100-110
मसूर 72-77 100-110
चना दाल 60-63 80-90
काला चना 58-62 80-85
उड़द 84-88 100-110
राजमा 70-90 100-110
लोबिया 77-82 90-110
वर्जन
जो दुकानदार इस प्रकार मनमानी कर रहे हैं, उन्हें समझाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन दुकानदारों के साथ एक बैठक आयोजित करेगा। विभिन्न प्रकार के अनाज के रेट निर्धारित किए जाएंगे जिससे दुकानदार मनमाने दाम न वसूल सकें। साथ ही लोगों को सही मूल्य पर दालें, चावल आदि मिल सके।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed