{"_id":"68a0f57b7b9dbeb7be0f68c1","slug":"pg-registration-begins-11-courses-including-environmental-science-will-be-run-on-campus-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-709427-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पीजी में पंजीकरण शुरू, एनवायरमेंटल साइंस समेत 11 कोर्स चलेंगे कैंपस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पीजी में पंजीकरण शुरू, एनवायरमेंटल साइंस समेत 11 कोर्स चलेंगे कैंपस में
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विवि ने पीजी में एडमिशन के लिए शनिवार से पंजीकरण शुरू कर दिया है। 11 कोर्स कैंपस में संचालित किए जाएंगे। मंडल के छात्र-छात्राएं विवि कैंपस में एनवायरमेंटल साइंस, कंप्यूटर साइंस समेत अन्य विषयों से परास्नातक की पढ़ाई कर सकेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।
गुरु जंभेश्वर विवि कैंपस व मंडल के संबद्ध कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-2026 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल खुल गया है। ऑनलाइन पंजीकरण के बिना किसी भी छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। पंजीकरण एवं प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे हैं। विवि के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि 16 अगस्त से पीजी में एडमिशन के लिए पंजीकरण शुरू किया गया है। 31 अगस्त तक पीजी में पंजीकरण चलेगा। इस बीच पीजी में एडमिशन के इच्छुक छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा सकते हैं। प्रवेश से संबंधित अन्य जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
स्नातक में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त
- गुरु जंभेश्वर विवि से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है। ऑनलाइन पंजीकरण व प्रवेश 19 अगस्त को शुरू किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में पंजीकरण फार्म के साथ आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त निर्धारित की गई है। कुल सचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन का शुल्क 150 रुपये निर्धारित की गई है। पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए फ्लोचार्ट एवं आवश्यक दिशा-निर्देश विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
कैंपस के कोर्स
-एमएससी एनवायरमेंटल साइंस
- एमएससी कंप्यूटर साइंस
-एमएससी भौतिक विज्ञान
- एमएससी रसायन विज्ञान
- एमएससी मैथमेटिक्स
-एमएससी बॉटनी
- एमए इकोनॉमिक्स
- एमए इंग्लिश
- एमए भूगोल
- एमए होम साइंस
- एम कॉम