फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Petrol in the city is estimated to get Rs 101.23 a liter from today

शहर में आज से पेट्रोल 101.23 रुपये लीटर मिलने का अनुमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Petrol in the city is estimated to get Rs 101.23 a liter from today
मुरादाबाद। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कुछ हद तक कम करने की घोषणा की है। इससे पेट्रोल के दाम पांच रुपये और डीजल के दाम में 10 रुपये तक गिरावट होगी। मंगलवार रात 12 बजे तक मुरादाबाद में पेट्रोल की कीमत 107.61 रुपये और डीजल की कीमत 99.91 रुपये थी। अब उत्पाद शुल्क घटने के बाद पेट्रोल की कीमत 101.23 रुपये और डीजल की कीमत 87.74 रुपये हो सकती है।
विज्ञापन

इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। केंद्र का यह फैसला उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के ठीक एक दिन बाद आया है। पेट्रोल डीजल के दामों में यह कटौती दीपावली यानी गुरुवार से लागू होगी। सरकार का पक्ष है कि इससे किसानों को रबी फसल में बड़ी राहत मिलेगी। ज्ञात हो कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में मूल कीमत के अलावा केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्यों का वैट शामिल होता है।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक वर्तमान समय में केंद्र सरकार पेट्रोल पर लगभग 33 रुपये एक्साइट ड्यूटी वसूल रही है। जोकि पिछले सात वर्षों में बहुत तेजी से बढ़ा है। इसके अलावा लगभग 24 रुपये वैट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिया जा रहा है। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि शहर में सुबह छह बजे से नए दाम लागू हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन ऑयल के मुताबिक पेट्रोल की कीमत का विवरण प्रति लीटर में
मूल कीमत - 47.28 रुपये
फ्रेट चार्ज - 0.30 रुपये
केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी - 32.90
डीलर का कमीशन - 3.90 रुपये
प्रदेश सरकार का वैट - 23.31 रुपये
डीजल की कीमत का विवरण प्रति लीटर में
मूल कीमत - 49.36 रुपये
फ्रेट चार्ज - 0.28 रुपये
केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी - 31.80 रुपये
डीलर की कमीशन - 2.61 रुपये
प्रदेश सरकार का वैट - 14.37 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed