{"_id":"5e9dfbc48ebc3ed58a5a55c9","slug":"petrol-and-deisel-demand-fall-down-due-to-lockdown-city-news-mbd3467283182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन : 70 फीसदी पेट्रोल, 50 फीसदी घटी डीजल की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन : 70 फीसदी पेट्रोल, 50 फीसदी घटी डीजल की मांग
विज्ञापन
मुरादाबाद। लॉकडाउन के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री पर असर पड़ा है। जहां एक ओर पेट्रोल और डीजल की खपत घटी है, वहीं घरेलू गैस सिलिंडर की मांग में इजाफा हुआ है। लॉकडाउन की वजह से पिछले एक माह में डीजल की खपत 50 और पेट्रोल की 70 फीसदी रह गई है। जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए गए हैं। लोगों के घरों में रहने के कारण एलपीजी की मांग बढ़ी है। शहरी क्षेत्र में मांग में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आया है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में पिछले 19 दिन में घरेलू गैस की मांग में दस फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।
मुरादाबाद जिले में प्रतिदिन करीब 1.25-1.30 लाख लीटर पेट्रोल और करीब दो लाख लीटर डीजल की खपत है। लॉक डाउन के बाद से इनकी बिक्री घटी है। बीपीसीएल के विक्रय अधिकारी धुरेंद्र कुमार ने बताया कि अकेले बीपीसीएल कंपनी के पेट्रोल पंपों पर जिले में प्रतिदिन करीब 40 हजार लीटर पेट्रोल की बिक्री होती थी। जो अब घट कर करीब आठ हजार लीटर प्रतिदिन रह गई है। कमोवेश यही स्थिति डीजल बिक्री की भी थी, लेकिन इन दिनों गन्ना आपूर्ति, बुवाई व गेहूं गहाई आदि के कारण डीजल की बिक्री का ग्राफ कुछ ऊपर उठा है। लेकिन अब भी पहले की अपेक्षा यह बिक्री 45 से 50 फीसदी ही पो हो पा रही है।
वहीं लॉकडाउन के चलते होटल, ढाबे, खाने-पीने की दुकानें आदि बंद होने के कारण व्यापारिक प्रयोग के गैस सिलिंडर की बिक्री लगभग बंद हो गई है। लेकिन घरेलू गैस सिलिंडर की खपत बढ़ी है। सबसे अधिक इजाफा उज्ज्वला गैस कनेक्शन में वितरित सिलिंडरों में हुआ। यह हाल तब है जब आम तौर पर मार्च और अप्रैल में एलपीजी की बिक्री में अन्य महीनों की अपेक्षा गिरावट आती है। भारत पेट्रोलियम गैस के विक्रय अधिकारी निर्पेंद्र सिंह ने बताया कि दो-तीन माह पहले तक गैस लेने वाले उज्ज्वला कनेक्शन धारकों की संख्या न के बराबर रहती थी, लेकिन लॉक डाउन के चलते सरकार द्वारा उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को गैस के लिए उपलब्ध कराई गई धनराशि से गैस बुक करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चालू माह के मात्र 19 दिन में ही जिले में बीपीसी 38083 और एचपीसी 20933 उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को गैस वितरित कर चुका है। इसके अलावा आम उपभोक्ताओं की घरेलू खपत बढ़ी है। अधिकांश लोग घरों में हैं जिसके कारण यह असर पड़ा है।
विज्ञापन
जिले में करीब 50 गैस एजेंसियां हैं। इन सभी पर औसतन प्रत्येक माह में 1.60 लाख गैस सिलेंडर की खपत है। शहर में गैस एजेंसियों की बिक्री पर कोई खास अंतर नहीं पड़ा है, लेकिन देहात में उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों की संख्या बेहतर होने के कारण खासा इजाफा हुआ है। ओवरऑल बिक्री की बात की जाए तो बीते 19 दिन में ही करीब दस फीसदी घरेलू गैस की बिक्री बढ़ गई है। माह के अंत तक यह ग्राफ और बढ़ने की संभावना है।
- भूपाल सिंह, अध्यक्ष, मुरादाबाद एलपीजी डिस्ट्रब्यूटरर्स एसोसिएशन।