फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   perushan parve celebrated

पर्युषण पर्व

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
perushan parve celebrated
मुरादाबाद। जैन श्रमण संस्कृति के महान पर्व पर्वराज पर्यूषण महापर्व पर पहले दिन बुुधवार को उत्तम क्षमा दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लोहागढ़ में विधानाचार्य पं. राजेश जैन शास्त्री के निर्देशन में नरेंद्र कुमार जैन, आकाश जैन, अभिषेक जैन को स्वर्ण कलश से, राजीव कुमार जैन, हिमांशु जैन, अमित जैन को रजत कलश से शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पहले चार कलश करने के सौभाग्यशाली नितिन जैन, अभिषेक जैन, प्रिंस जैन, अतिशय जैन रहे। शुभ दसलक्षण विधान मांडले पर मुख्य कलश स्थापना अध्यक्ष महिला जैन समाज नीलम जैन ने की। चार कलश प्रभा जैन, अंजू जैन, ऋतु जैन, मेघा जैन ने स्थापित किए। मंडल पर दीप प्रज्वलन शिखा जैन व शास्त्र स्थापित करने का सौभाग्य अनीता जैन को मिला। राजेश जैन शास्त्री ने कहा कि जो क्षमा देवी की उपासना करते हुए हमेशा सभी कुछ सहन कर लेता है, वह उपसर्गों और परिषहों को जीतकर पार्श्वनाथ तीर्थंकर के समान महान हो जाता है। मंगलाचरण कनिका जैन, छवि जैन ने किया। संचालन सुभाष जैन ने किया। भजन प्रतियोगिता का आयोजन रीना जैन, अंशु जैन ने किया। छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दीं। अध्यक्ष अनिल जैन, मंत्री पंकज जैन ने सबका आभार व्यक्त किया। उपमंत्री अशोक जैन, उपाध्यक्ष अनिल जैन, राजीव जैन, नितिन जैन, रानी जैन उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed