फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Personal medium examination forms can be issued till 30 March

30 मार्च तक जारी हो सकते हैं व्यक्तिगत माध्यम के परीक्षा फार्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Personal medium examination forms can be issued till 30 March
30 मार्च तक जारी हो सकते हैं
विज्ञापन

व्यक्तिगत माध्यम के परीक्षा फार्म
क्रासर...
- गत वर्ष मुरादाबाद मंडल में एक लाख, जबकि जनपद में 30 हजार विद्यार्थियों ने भरे थे फार्म
-
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष के संस्थागत माध्यम के विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरवाना शुरू कर दिया है, लेकिन व्यक्तिगत माध्यम के विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म जारी नहीं किए गए हैं। फार्म की जानकारी के लिए विद्यार्थी कालेजों के चक्कर लगा रहे हैं। परास्नातक करने वाले विद्यार्थी भी परेशान हैं। इस संबंध में विवि अधिकारियों का कहना है कि 30 मार्च तक व्यक्तिगत माध्यम के परीक्षा फार्म जारी किए जा सकते हैं।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पिछले वर्ष व्यक्तिगत माध्यम से एक लाख 93 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें मुरादाबाद मंडल के महाविद्यालयों में एक लाख विद्यार्थियों ने और मुरादाबाद जनपद में करीब 30 हजार विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत माध्यम से फार्म भरे थे। इस वर्ष महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में नई शिक्षा नीति लागू होने की वजह से सेमेस्टर व्यवस्था लागू कर दी गई है। ऐसे में व्यक्तिगत माध्यम के विद्यार्थियों में असमंजस बना हुआ है। विद्यार्थियों का कहना है कि जब उन्होंने विश्वविद्यालय और कालेजों में परीक्षा फार्म की जानकारी के लिए संपर्क किया तो वहां से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

वर्जन...
वर्ष 2014 में इंटरमीडिएट किया था। हिंदू कालेज में बीए में एडमिशन ले लिया था। पारिवारिक परेशानी की वजह से परीक्षा नहीं दे पाया था। अब नौकरी के लिए स्नातक की उपाधि होना आवश्यक है। इस वर्ष मुझे स्नातक में एडमीशन लेना है। इसलिए परीक्षा फार्म का इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कौशिक, बुध बाजार रेती मोहल्ला
वर्ष 2020 में मैंने बीए कर लिया था। मैंने एमए के लिए आवेदन किया था, लेकिन कम प्रतिशत होने की वजह से प्रवेश नहीं हो पाया था। मुझे बीएड करना है। उससे पहले मैं एमए पूरा करना चाहती हूं। इसके लिए व्यक्तिगत माध्यम से परीक्षा फार्म का इंतजार कर रही हूं।
दीपा सैनी, बैंक कालोनी, कांशीराम नगर
इसी वर्ष मैंने बीएससी किया है। मैंने इंपू्रवेमेंट की परीक्षा दी थी। इसका परिणाम देरी से आया है, इसलिए एमएससी में प्रवेश नहीं ले पाया हूं। अब मुझे एमए करना है। परीक्षा फार्म के संबंध में विश्वविद्यालय में विवि अधिकारियों से बात की थी, तो उन्होंने इंतजार करने को कह दिया था। अब तक विश्वविद्यालय का आदेश नहीं आया है।
अभिषेक पांडेय, चाऊ की बस्ती, लाइनपार
मैंने बीए 2020 में किया था। कोरोना संक्रमण काल व व्यक्तिगत परेशानी की वजह की वजह से एमए संस्थागत माध्यम से नहीं कर पाई हूं। अब व्यक्तिगत माध्यम से परीक्षा फार्म का इंतजार कर रही हूं। शिक्षण क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना है। उसके लिए परास्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कालेज संपर्क करने के बाद भी फार्म कब तक आएंगे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

निर्दोष गोला, गजरौला
यह बोले विवि अधिकारी...
नई शिक्षा नीति लागू हो जाने की वजह से प्रश्नपत्रों में नए वोकेशनल पेपर जोड़े जा रहे हैं। यह पहले स्नातक और परास्नातक में नहीं थे। परीक्षा फार्म का भी नया प्रारूप होगा। इसलिए उसके कोड निर्धारित किए जा रहे हैं। स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष, व्यावसायिक पाठ्यक्रम और व्यक्तिगत माध्यम के परीक्षा फार्म 30 मार्च तक जारी हो जाएंगे। परीक्षा फार्म भरने से पहले विद्यार्थी संबंधित कालेज से संपर्क जरूर कर लें, क्योंकि इस बार कई बिंदुओं में बदलाव होगा। बेहतर होगा कि प्राचार्य भी एक सहायता के लिए एक कर्मचारी तैनात कर दें, ताकि तकनीकी जानकारी विद्यार्थियों को फार्म भरने से पहले उपलब्ध हो सके और उन्हें आवेदन के समय कोई परेशानी नहीं आए।
डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed