{"_id":"6744a21c83def32051099df6","slug":"person-had-to-change-date-and-place-of-his-wedding-procession-after-uproar-in-sambhal-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात से पहले बवाल: हिंसा के चलते बदली निकाह की तारीख और जगह, अब संभल की जगह कुंदरकी जाएगी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात से पहले बवाल: हिंसा के चलते बदली निकाह की तारीख और जगह, अब संभल की जगह कुंदरकी जाएगी बारात
Mon, 25 Nov 2024 09:46 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 25 Nov 2024 09:46 PM IST
सार
संभल में हुई बवाल के बाद एक शख्स को अपनी बारात की तारीख और जगह बदलनी पड़ी। बताया जा रहा है कि युवक की बारात संभल जानी, लेकिन अब कुंदरकी जाएगी और वहीं निकाह पढ़ा जाएगा।
विज्ञापन
निकाह
- फोटो : freepik.com
विस्तार
संभल में हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है। वहीं, लोग भी सहमे हुए हैं। संभल में तनाव को देखते हुए गजरौला में वर पक्ष ने निकाह की तारीख और जगह बदल दी है।
विज्ञापन
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बसैली का युवक दिल्ली में नौकरी करता है। उसका रिश्ता संभल के खग्गू सराय की युवती से हुआ है। 24 नवंबर को बरात जानी थी। संभल में हुए बवाल के बाद तिथि और स्थान को बदल दिया गया है। अब 26 नवंबर को संभल के स्थान पर युवक की बरात कुंदरकी जाएगी।
विज्ञापन
संभल में मंडी समिति के निकट मैरिज हॉल बरात के लिए बुक कर दिया गया था। शादी की तारीख निकट आने पर युवक और युवती के परिजनों ने शादी की तैयारियां कर लीं। युवक के घर पर तमाम रिश्तेदार और परिचित एकत्र हो गए। इस बीच बीते रविवार की सुबह जामा मस्जिद के सर्वे को आई टीम के विरोध में संभल में बवाल हो गया, जिससे संभल में तनाव बना हुआ है। इस कारण रविवार को युवक की बरात नहीं गई। बिगड़े माहौल के बीच यह निर्णय लिया गया कि मंडी समिति के निकट मैरिज हॉल में शादी कार्यक्रम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन