फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Permission for the market at Ramlila Maidan has been in place since 1964.

Moradabad News: रामलीला मैदान में बाजार के लिए 1964 से है परमिशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Permission for the market at Ramlila Maidan has been in place since 1964.
मुरादाबाद। पाकबड़ा स्थित रामलीला समिति ने जिला प्रशासन के दावे पर सवाल उठाए हैं। समिति के अध्यक्ष के पुत्र ने दावा किया कि रामलीला मैदान पर बाजार 1964 से परमिशन के आधार पर लगाया जा रहा है। रामलीला समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चरण गुप्ता 90 साल की उम्र होने के कारण चलने फिरने में भी अस्वस्थ हैं। शनिवार को समिति के अध्यक्ष के पुत्र सुनील गुप्ता ने बताया कि रामलीला की जमीन उनके पिता ने बैनामा कराया था। यह जमीन ग्राम समाज की नहीं हो सकती है। प्रशासन का दावा उचित नहीं हैं। प्रशासन ने बगैर सूचना दिए रामलीला समिति की जमीन की पैमाइश की। हकीकत यह है कि रामलीला उनकी उम्र से पहले से हो रही है। 1964 से परमिशन लेकर यहां बाजार लगाया जा रहा है। करीब सात माह पहले नगर पंचायत ने उनको नोटिस देकर रामलीला समिति के बारे में जवाब मांगा था। समिति ने कागज का जवाब दिया। इसके बाद कोई बात नहीं हुई। शुक्रवार को जिला प्रशासन अचानक धमक पड़ा। साथ ही रामलीला की जमीन को ग्राम समाज की संपत्ति होने का दावा करने लगा। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में भी आक्रोश है। रामलीला समिति के लोगों का कहना है कि वह अपने स्थान पर कायम है। इस मामले में डीएम से भी वार्ता की जाएगी। जिला प्रशासन की अचानक पैमाइश से भाजपा के लोग भी परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed