फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People without smartphones are facing problems as they have click photos of X-ray reports on their phones

सरकारी स्वास्थ्य सेवा: फोन में खींचनी पड़ रही एक्स-रे रिपोर्ट की फोटो, बिना स्मार्टफोन वाले हो रहे परेशान

Sat, 26 Oct 2024 03:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 03:01 PM IST
सार

मुरादाबाद जिला अस्पताल में एक्स-रे प्लेट की भारी कमी बनी हुई है। इसके चलते मरीजों को मोबाइल से एक्स-रे रिपोर्ट का फोटो खींचना पड़ रहा है। बिना स्मार्टफोन वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। रोजाना इस समस्या को लेकर रेडियोलॉजी विभाग में झगड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
People without smartphones are facing problems as they have click photos of X-ray reports on their phones
मोबाइल में एक्सरे दिखाता तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के जिला अस्पताल में एक्स-रे प्लेट न होने के कारण मरीजों को अपनी एक्स-रे रिपोर्ट के फोटो मोबाइल में खींचने पड़ रहे हैं। जिन मरीजों के पास स्मार्टफोन नहीं है, उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। रोजाना इस बात को लेकर रेडियोलॉजी विभाग में मरीजों व तीमारदारों का स्टाफ से झगड़ा होता है।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी रोज की तरह करीब 150 मरीज एक्स-रे कराने पहुंचे। 25 से ज्यादा लोगों को रिपोर्ट नहीं मिली, क्योंकि उनके पास मोबाइल नहीं था। ज्यादा कहासुनी हुई तो स्टाफ ने कहा कि कल आकर रिपोर्ट ले जाना। जिला अस्पताल प्रबंधन प्रदेश मुख्यालय को एक्स-रे प्लेट की किल्लत का मामला बता चुका है।
विज्ञापन


इसके बावजूद कई सप्ताह से किल्लत बरकरार है। तापमान घटने के कारण सीओपीडी, दमा, एलर्जी के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। इसलिए अस्पताल में एक्स-रे कराने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। एक्स-रे रिपोर्ट को लेकर हर दिन झगड़े बढ़ते जा रहे हैं, जिला अस्पताल प्रबंधक कुछ नहीं कर पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट मानते हैं कि मोबाइल में कई बार बारीकी से चीजें नहीं देखी जा सकती हैं। इससे मरीज को सही इलाज नहीं मिल पाता। एक्स-रे प्लेट पर रिपोर्ट को गौर से देखकर ही डॉक्टर रोग की पहचान कर सकते हैं।

मोबाइल में जूम करने के बावजूद कई बिंदु नहीं दिख पाते, कैमरा की गुणवत्ता भी इसे प्रभावित करती है। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि प्रदेश के कई अस्पतालों में एक्स-रे प्लेट की किल्लत है। 



एक्स-रे प्लेट की किल्लत का मामला जानकारी में है। मजबूरी है कि सबको प्लेट पर रिपोर्ट नहीं दी जा सकती। जिन मरीजों के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं, उन्हें प्लेट पर रिपोर्ट दी जा रही है। हम इस स्थिति से निपटने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी है। - डॉ. संगीता गुप्ता, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed