{"_id":"671447f3df8549f3c502f4d7","slug":"people-will-come-to-see-the-station-within-one-and-a-half-years-gm-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-504686-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल के अंदर स्टेशन देखने आएंगे लोग : जीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल के अंदर स्टेशन देखने आएंगे लोग : जीएम
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के जीएम एके वर्मा ने कहा कि आने वाले डेढ़ साल में रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदल जाएगी। रेलवे स्टेशनों को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि लोग इन्हें देखने आया करेंगे। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। यह बात जीएम ने रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दाैरान कही।
जीएम ने कहा कि रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तर का तैयार किया जा रहा है। जिस शहर की जो विशेषता है, उसे रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों की अच्छी डिजायनिंग की जा रही है। यात्री सुविधा बढ़ाने के साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि लोगों को जोड़ने के लिए और क्या-क्या किया जा सकता है। अभी केवल यात्रा करने वाले लोग ही रेलवे स्टेशनों पर पहुंचते हैं, लेकिन आने वाले समय में लोग रेलवे स्टेशनों को देखने के लिए भी आया करेंगे।
-- -- -- -- -- --
स्टेशन पर जीएम को मिली गंदगी, जताई नाराजगी
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के जीएम एके वर्मा ने शनिवार को मुरादाबाद रेल मंडल के स्टेशनों का निरीक्षण किया। रोजा और शाहजहांपुर में उन्हें निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली। इसके अलावा सफाई निरीक्षक और अन्य कर्मचारी बिना वर्दी के मिले। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसमें सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने शनिवार को रोजा से लेकर गाजियाबाद तक स्टेशनों का निरीक्षण किया। शनिवार सुबह वह रोजा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। यहां उन्होंने रेलवे स्टेशन पर गंदगी देखी तो नाराजगी जताई। सफाई निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों वर्दी में नहीं थे, जबकि एक कर्मचारी ने जूता नहीं रखे थे। उन्होंने फुटओवर, स्टेशन यार्ड, पावर केबिन, लोको पायलट और गार्ड रेस्ट रूम का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने शाहजहांपुर और बरेली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -- -- मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर खरीदे पीतल के उत्पाद
जीएम ने शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही मंडलीय अधिकारियों ने व्यवस्थाएं चौक चौबंद कर ली थीं। जीएम ने रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीतल के उत्पाद बेच रहे विक्रेता से उत्पादों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान किया और पीतल के उत्पाद भी खरीदे।
-- -- -- --
अफसरों संग बैठक कर की विकास कार्यों की समीक्षा
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद जीएम ने डीआरएम समेत मंडलीय अधिकारियों के साथ करीब ढाई घंटे बैठक की और रेलवे स्टेशनों पर किए जा रहे विकास कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान अफसरों को निर्देश दिए कि सुरक्षा और विकास कार्याें के निर्माण में कोई लापरवाही न बरती जाए। अगर किसी अधिकारी ने लापरवाही की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया। बैठक में डीआरएम राज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम फ्रंट रिचा शर्मा, सीनियर डीओएम अंजू सिंह समेत अन्य रेल अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
00
000
दिवाली से पहले चलेंगी और स्पेशल ट्रेनें, तैयारी पूरी
जीएम ने कहा कि त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। दिवाली और छठ पूजा पर बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। दिवाली और छठ पूजा पर आने और जाने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए स्टाफ व ट्रेनों के रैक की व्यवस्था कर ली गई है।
000
रेललाइन के किनारे रहने वालों को किया जा रहा जागरूक
जीएम का मानना है कि पटरियों से छेड़खानी की घटनाएं बढ़ी हैं। इसे देखते हुए रेलवे पुलिस व जीआरपी रेल लाइन के नजदीक रहने वाले लोगों को जागरूक कर रही है। साथ ही सिविल पुलिस व पीआरवी की मदद से गश्त बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा रेल दुर्घटनाओं से बचाव व सुरक्षित संचालन के लिए उत्तर रेलवे में कवच प्रणाली लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत रेलवे स्टेशन, रेल लाइन व इंजनों में डिवाइस लगाई जा रही हैं। जीएम ने कहा कि कई हजार किलोमीटर रेलवे लाइन के किनारे इस प्रणाली के लिए टावर खड़े किए हैं।
00
जीएम से मिले नरमू के पदाधिकारी
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन मुरादाबाद मंडल के मंडल मंत्री राजेश चौबे ने अन्य पदाधिकारियों के साथ जीएम एके वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए लिए नाै सूत्री ज्ञापन सौंपा। जीएम ने समस्याओं के निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।