फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People surrounded and beat up the miscreants who were running away after robbing the couple

Moradabad News: दंपती से लूट कर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने घेरकर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
People surrounded and beat up the miscreants who were running away after robbing the couple
मूंढापांडे। थाना क्षेत्र के ईलर रसूलाबाद मझरा के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दंपती से जेवर और नकदी लूट ली। इसी दौरान आई गाड़ी देखकर बदमाश भागने लगे। शोरशराबा सुनकर लोगों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की पुलिस ने दोनों हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे ईलर रसूलाबाद निवासी लेखराज डीजे संचालक है। लेखराज की पत्नी सुखिया का लालाटीकर गांव में मायके है। लेखराज की सास विद्यावती की मृत्यु हो गई थी। बृहस्पतिवार को सास की तेरहवीं थी। वह पत्नी को लेकर लालाटीकर तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शाम करीब चार बजे पति पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे। ईलर रसूलाबाद मझरा के पास काले रंग की बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक से आए दो बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली और तमंचा तानकर पत्नी से सोने कुंडल अंगूठी लूट ली।
विज्ञापन

इसके बाद लेखराज से 3500 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बट से पिटाई कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य अजयवीर सिंह यादव की गाड़ी आ गई। गाड़ी को देखकर बदमाश भागने लगे। शोर मचाने पर ईलर रसूलाबाद मझरा गांव पास चल रहा भंडारे से लोग दौडे़ और पीछा कर उनको अक्का डिलारी के पास दबोच लिया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को लोगों से बचाकर हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम कासिम पुत्र सलीम निवासी कुंआखेड़ा नगलिया थाना अजीम नगर जनपद रामपुर और दूसरे बदमाश ने अपना नाम उस्मान पुत्र इकरार निवासी अजीतपुर नई बस्ती थाना सिविल लाइंस रामपुर बताया है। दोनों के बारे में रामपुर जनपद की पुलिस से भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed