{"_id":"5807c56b4f1c1b642e704ab4","slug":"people-protest-against-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की बाजार पर ढीली होगी पकड़ तो निकल जाएगी अकड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन की बाजार पर ढीली होगी पकड़ तो निकल जाएगी अकड़
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
protest against china
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में बने उत्पादों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। मुरादाबाद में विभिन्न संस्थाएं चाइना के माल के विरोध में खड़ी होकर लोगों से चीन का सामान नहीं खरीदने की अपील कर रही हैं। बुधवार को भी चीन के सामान से भारतीय अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
भारत विकास परिषद संस्कृति की ओर से चीन में निर्मित सामान के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मुख्य वक्ता काव्य सौरभ रस्तोगी ने बैनर पर वंदेमातरम लिखकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चीन की अर्थनीति ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर है जिसने लंबे समय तक भारत को गुलाम बनाए रखा।
अध्यक्ष उदयभान सिंह ने स्वदेशी आंदोलन को देश हित के लिए आवश्यक बताते हुए स्वेदशी जागरण मंच को खुला समर्थन देने की घोषणा की। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय संयोजक राजीव कुमार, धीरज गुप्ता, सुप्रीत सिंह, डा. अंबरीष गर्ग, संजीव शर्मा, जूही शर्मा, नवनीत आनंद, छाया गुप्ता, रवि यदुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें चीन के सामान लाइट्स, पटाखे, दीए, मोमबत्ती और डेकोरेशन का सामान आदि प्रयोग नहीं करने को कहा गया।
प्रांतीय संयोजक डा. राजीव कुमार, काव्य सौरभ रस्तोगी, पादरी पाल सारस्वत, दिनेश सिसौदिया, मोहन लाल सैनी, कपिल नारंग, विमल शर्मा आदि ने चीनी उत्पाद के बहिष्कार के कारण बताए। प्रधानाचार्य हिमांशु यादव ने आभार व्यक्त किया। छत्रपाल सिंह, पंकज कुमार, धर्मेंद्र, विशाल सैनी, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विश्व क्षत्रिय परिषद की बैठक शिव कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें चीन के सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया। बैठक में ब्रह्मपाल सिंह, शशांक सिंह, महेंद्र सिंह, आशीष कुमार सिंह, दिनेश सिंह, राजेश सिंह, राजेश सिंह, सत्यवीर सिंह आदि ने विचार रखे।