फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People of Moradabad division showed their spirit of service and donated blood in large numbers

रक्त का रिश्ता... जान की कीमत: मुरादाबाद मंडल के लोगों ने दिखाया सेवा का जज्बा, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Sat, 14 Jun 2025 04:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 04:57 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रामपुर, अमरोहा और संभल जिलों के विभिन्न अस्पताल में लोगों ने रक्तदान किया। इसके बाद उन्हें प्रमाणपत्र भी उपलब्ध करवाया गया। 

विज्ञापन
People of Moradabad division showed their spirit of service and donated blood in large numbers
मुरादाबाद मंडल में रक्तदान शिविर - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद मंडल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पतालों समेत अन्य ब्लड बैंक में सुबह नौ बजे से यह शिविर शुरू हुआ। कई संगठनों ने मरीजों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया और रक्तदान किया।

विज्ञापन

People of Moradabad division showed their spirit of service and donated blood in large numbers
अमरोहा में रक्तदान शिविर का डीएम निधि गुप्ता ने शुभारंभ किया - फोटो : संवाद

मुख्य अतिथि के रूप में एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता और सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। परिवर्तन दी चेंज, वर्क एनजीओ, कायस्थ महासभा के सदस्य, पीएसी व पुलिस के जवानों ने  रक्तदान किया। उनका एसपी सिटी कुमार रणविजय ने हाैसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

People of Moradabad division showed their spirit of service and donated blood in large numbers
मुरादाबाद में रक्तदान शिविर में एसपी सिटी कुमार रणविजय - फोटो : संवाद

इनके अलावा मंडल भर में कई जिम्मेदार नागरिकों ने स्वेच्छा से आकर रक्तदान किया। ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ. शिल्पा ने बताया कि एक यूनिट रक्त से चार मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकती है। 

विज्ञापन

People of Moradabad division showed their spirit of service and donated blood in large numbers
रामपुर में रक्तदान करने वाले प्रमाणपत्र के साथ - फोटो : संवाद

उन्होंने कहा कि अस्पताल से 83 थैलेसीमिया पीड़ितों समेत हर माह 100 यूनिट रक्त मरीजों को निशुल्क दिया जा रहा है। ऐसे में मरीजों का स्वास्थ्य रक्तदाताओं की मदद पर टिका है। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन व जिला अस्पताल की ओर से प्रमाणपत्र दिए गए।

People of Moradabad division showed their spirit of service and donated blood in large numbers
संभल में रक्तदान करते लोग - फोटो : संवाद

जरूरत पड़ने पर रक्तदाता इस प्रमाणपत्र को दिखाकर रक्त ब्लड बैंक से ले सकते हैं। मुरादाबाद के अलावा कांठ सीएचसी, अमरोहा, रामपुर और संभल में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed