फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People of girl s family beat up people of groom s side In Hasanpur of Amroha

बरात में ऐसे सत्कार कौन करता है: लड़की के भाई ने घास-फूस जलाकर बरातियों की उतारी आरती, वर पक्ष भड़का तो पीटा

Mon, 22 May 2023 07:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 May 2023 07:50 PM IST
सार

मारपीट में दूल्हे का चचेरा भाई बलेश, चचेरा भाई श्रीपाल और तेरा भाई तुलसी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया।

विज्ञापन
People of girl s family beat up people of groom s side In Hasanpur of Amroha
दूल्हे के पक्ष से घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में बरात चढ़त के दौरान लड़की के ममेरे भाई ने घास-फूस जलाकर दूल्हे के चचेरे भाई की आरती उतारने का प्रयास किया। जिससे नाराज बरातियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद घराती-बरातियों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दूल्हे के चचेरे, तहेरे भाई समेत तीन घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दुल्हन के तीन ममेरे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव कसाईपुरा निवासी हेमसिंह की रविवार को शादी थी। हेमसिंह की बरात हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर आई थी। शाम के समय बरात चढ़ रही थी। इस दौरान लड़की के ममेरे भाई भी डांस कर रहे थे। आरोप है कि लड़की के ममेरे भाई परम ने घास-फूस जलाकर बरातियों की आरती उतारनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। जमकर मारपीट हुई। हलवाइयों के पलटना से हमला किया गया। जमकर हंगामा हुआ। मारपीट में दूल्हे का चचेरा भाई बलेश, चचेरा भाई श्रीपाल और तेरा भाई तुलसी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन

घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया की श्रीपाल की तहरीर पर दुल्हन के ममेरे भाई परम, राधे और ओमप्रकाश निवासी गांव गड़ावली थाना बहादुरगढ़ जिला हापुड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed