फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People join the Congress fold; claims made of strengthening the organization.

Moradabad News: 21 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, संगठन मजबूत करने का दावा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
People join the Congress fold; claims made of strengthening the organization.
मुरादाबाद। मानसरोवर कॉलोनी स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान 21 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने इसे जिले में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार और संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम बताया। नेताओं ने कहा कि नए सदस्यों में कई दूसरी पार्टियों से आए हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी और व्यापारियों की समस्याओं से परेशान लोग अब कांग्रेस की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना था कि भाजपा सरकार की नीतियों से व्यापारी, युवा, किसान और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं, इसलिए लोग कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों पर उसकी सक्रियता से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रेसवार्ता में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि इन लोगों के जुड़ने से संगठन को शहर और ग्रामीण क्षेत्र दोनों में मजबूती मिलेगी। साथ ही पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनसरोकार के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। कांग्रेस के नेता अजय गोपाल रस्तोगी ने बताया कि कटघर विधानसभा क्षेत्र से भी 15 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है। कार्यक्रम में मो. अब्बास, अनूप दुबे, वसीम अहमद, आजम खां, अशरफ अली, डॉ. सिराजुद्दीन, शरीफ आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख नाम
मंगू सिंह त्यागी, अरुण कुमार त्यागी, अक्षय चौधरी, सत्यभान सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह, अनुज त्यागी, कमलेश कुमार चौहान, आनंद सिंह चौहान, हुकुम सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, ब्रह्मपाल सिंह चौहान, राजेश वर्मा, विनीत ठाकुर और रामस्वरूप जाटव, अनिल चौहान।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed