फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People from the flood-affected area staged a protest seeking a solution to the problem.

Moradabad News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने समस्या के निदान के लिए किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
People from the flood-affected area staged a protest seeking a solution to the problem.
ठाकुरद्वारा। कुड़का नदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों ने एसडीएम वेद प्रकाश पांडे से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया। बाढ़ से हो रही समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। नगर पालिका पर इस मामले में लापरवाही करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव नंगलिया नारायण निवासी निपेद्र सिंह ने बताया कि कुड़का नदी में बाढ़ आने पर उनके गांव से लेकर रतूपुरा चौराहे, पूर्व विधायक के आवास तक बाढ़ आने पर पानी भर जाता है। उनके गांव का संपर्क ठाकुरद्वारा मुख्यालय और अन्य स्थानों से कट जाता है। नगर पालिका और प्रशासन की लापरवाही के विरोध में प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने मोहल्ले और एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एसडीएम वेद प्रकाश पांडे से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग की। प्रदर्शन में मुख लाल सिंह, विवेक दुबे, आकाश मिश्रा, अमित सक्सेना, महिपाल सिंह, गौरव चौहान, सौरभ सिंह, लवकुश चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

एसडीएम का कहना है कि उन्होंने कुड़का नदी से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। बताया कि स्थिति सामान्य होने पर नदी पर पक्का अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया जाएगा। उसके बाद अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार का कहना है कि कुड़का नदी की सफाई के लिए टेंडर स्वीकृति के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। मंगलवार को नदी के रास्ते में स्थित पुलिया की जेसीबी से सफाई कर पानी का बहाव सुचारु करने का प्रयास किया गया है।
फोटो 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed