{"_id":"6966ada9796d2f2bd606cd63","slug":"people-demanded-the-capture-of-dogs-and-monkeys-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-111979-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लोगों ने की कुत्तों और बंदरों को पकड़वाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लोगों ने की कुत्तों और बंदरों को पकड़वाने की मांग
विज्ञापन
कांठ। सड़कों पर घूम रहे । कुत्तों और बंदरों से बच्चों में भय व्याप्त है। कुत्तों और बंदरों के हमलों से घायल लोग सीएचसी में एंटी रैबीज की वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। नगर व क्षेत्र के लोगों ने कुत्तों और बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
कांठ नगर व क्षेत्र में आवारा कुत्तों और उत्पाती बंदरों का जबरदस्त आतंक है। यह जहां महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काटकर घायल कर रहे हैं तो वहीं लोगों का नुकसान भी कर रहे हैं। कुत्तों के झुंड सड़कों को घेरकर खड़े हो जाते हैं तो वहीं उत्पाती बंदर भी लोगों का नुकसान और किसानों की फसलों को क्षति पहुंचा रहे हैं। किसी-किसी दिन तो सीएचसी में 20 से 25 लोग एंटी रैबीज की वैक्सीन लगवाने के लिए आते हैं। मंगलवार को भी कुत्तों और बंदरों के हमलों से घायल कई लोग सीएचसी पहुंचे और एंटी रैबीज की वैक्सीन लगवाई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत भी कई बार ज्ञापन देकर आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़वाने की मांग कर चुकी है। लेकिन अभी तक इन्हें पकड़वाने की कवायद नहीं की गई है।
..फोटो सं. 02, 03, 04
बंदरों को पकड़वाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरा हो चुकी है। इन्हें पकड़ने वाली टीम को हायर किया जा चुका है। जल्द ही टीम के आने पर बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इकबाल आलम अध्यक्ष नगर पंचायत, कांठ