फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People caught four loving couples in a house in Sambhal

मकान में पकड़े गए चार प्रेमी जोड़े: घर का घेराव कर लोगों ने एक युवक पकड़ा, तीन भागे; लड़कियां निकलीं नाबालिग

Fri, 28 Jul 2023 10:40 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Jul 2023 10:40 AM IST
सार

पुलिस नाबालिग लड़कियों और युवक को पुलिस चौकी ले गई। जहां पूछताछ की गई। इसके बाद इनके परिजनों को बुलाया गया।

विज्ञापन
People caught four loving couples in a house in Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में चार प्रेमी जोड़ों का लोगों ने एक मकान में घेराव कर लिया। इस दौरान तीन युवक भागने में कामयाब रहे। जबकि एक युवक को पकड़ लिया। जिसकी भीड़ ने जमकर धुनाई की। युवकों के साथ मौजूद सभी लड़कियां नाबालिग थीं।

विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नाबालिग लड़कियों और युवक को पुलिस चौकी ले गई। जहां पूछताछ की गई। इसके बाद इनके परिजनों को बुलाया गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि यह चारो जोड़े मकान में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन युवक चकमा देकर भाग गए। वहीं कोतवाली के प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि एक किशेारी के पिता ने बताया है कि लोगों ने गलत फहमी में पकड़ लिया था। गलत इरादे से मकान में नहीं थे। इसके बाद किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। युवक को भी भेज दिया है। कोई तहरीर मिलती तो कार्रवाई की जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed