फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People are running around the corporation for birth and death certificate.

Moradabad News: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए निगम के चक्कर काट रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
People are running around the corporation for birth and death certificate.
मुरादाबाद। शहर के लोगों नगर निगम में पिछले तीन महीने से जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण निगम के पोर्टल में बार-बार खामी आना है। निगम के कर्मचारियों के मुताबिक अभी भी तकरीबन 200 जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन लंबित पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के अंतर्गत आने वाले शहर के 70 वार्डों के लोग जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए बार-बार निगम के चक्कर काट रहे हैं। प्रमाणपत्र न बनने की वजह से कई परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। वहीं, बच्चों के स्कूल के काम सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों में भी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रामप्रस्थ कॉलोनी के रहने वाले अमन सैनी के बेटे का जन्म अगस्त महीने में हुआ था। अस्पताल की ओर से उनके जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन भी किया गया था। दो महीने के बाद भी उनके बेटे का जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन पाया है। उन्हें काउंटर से यह कहकर लौटा दिया जाता है कि अभी प्रमाणपत्र अपलोड नहीं हुआ है। अमन का आरोप है कि निजी एजेंट के माध्यम से जो लोग आवेदन करा रहे हैं, उनका प्रमाणपत्र बन जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कुछ दिनों पहले पोर्टल में समस्या आई थी, लेकिन काम बंद नहीं है। हर दिन प्रमाणपत्र जारी हो रहे हैं। जो भी आवेदन लंबित हैं, उन्हें भी दीपावली के बाद जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा। - पुष्पेंद्र, प्रभारी, जन्म-मृत्यु शाखा, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed