{"_id":"67cf4fa6df6a5aa6a900edb9","slug":"people-are-liking-the-gulal-with-the-fragrance-of-vegetables-and-fruits-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-599109-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लोगों को भा रहा सब्जियों-फलों की सुगंध वाला गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लोगों को भा रहा सब्जियों-फलों की सुगंध वाला गुलाल
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुलाल ने होली पर बाजार को भी रंग-बिरंगा कर दिया है। हर्बल गुलाल से बाजार महकने लगा है। गुलाल की बिक्री से व्यापारियों के चेहरे की रंगत निखरने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि फल, फूल और सब्जियों की सुगंध वाले गुलाल को ग्राहक ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
कटरा नाज, बाजार गंज, गुरहट्टी, लाइनपार, हरथला आदि बाजारों में गुलाल की दुकानें सजी हुई हैं। कटरानाज में आसपास के जनपदों के खरीदार भी पहुंच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि फरवरी से ही स्टाॅक करना शुरू कर दिया था। सोमवार तक बाहर के दुकानदार खरीदारी के लिए आए हैं। मंगलवार से स्थानीय खरीदारों की भीड़ रहेगी।
गुलाल का थोक का काम करने वाले दुकानदार लवी जैन बताते हैं कि फलों में अंगूर, आम, संतरा, कीवी की खुशबू वाला गुलाल, सब्जियों में टमाटर, खीरा, गाजर की सुगंध वाला गुलाल और फूलों में गुलाब, गेंदा की खुशबू वाले गुलाल की बेहद मांग है। उन्होंने कहा कि कई कंपनियों ने हर्बल गुलाल के पैकेट के साथ प्रमाणपत्र भी दिया है कि संबंधित गुलाल त्वचा के लिए नुकसानदायक नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यूं तो बाजार में कई महंगे हर्बल ब्रांड मौजूद हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मांग संभल से आने वाले हर्बल गुलाल की है। दुकानदार प्रवीण सैनी ने बताया कि अब लोग पक्के रंग की तुलना में हर्बल गुलाल ज्यादा खरीद रहे हैं। ब्यूरो