फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People are ill in the localities, the campaign is only on paper

Moradabad News: मोहल्लों में लोग बीमार, कागजों में चल रहा अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
People are ill in the localities, the campaign is only on paper
मुरादाबाद। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत का अभियान कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित है। गली मोहल्ले में लोग बीमार हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में भी फागिंग और एंटी लार्वा छिड़काव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने शहर में 30 से ज्यादा रेड जोन चिन्हित किए हैं। इसके बावजूद इन इलाकों में नगर निगम की ओर से साफ सफाई, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे और एंटी लार्वा छिड़काव नहीं किया जा रहा है। जबकि कागजों में सब कुछ दुरुस्त चल रहा है। चाहे हरथला का सोनकपुर हो या संभल फाटक के आसपास दुर्गेश नगर, गोविंद जैसी काॅलोनियां। लोगों का कहना है कि यहां नालियों में गंदगी का अंबार है। लोगों को खुद साफ सफाई करनी पड़ती है। कहने के बाद भी संबंधित विभागों की ओर से कर्मचारी साफ-सफाई, फाॅगिंग या एंटी लार्वा छिड़काव नहीं करते। मकबरा, नवाबपुरा, चाऊ की बस्ती, करुला, एकता कॉलोनी आजाद नगर में भी यही स्थिति है। यह हालत तब है जबकि डेंगू के पिछले सीजन में मुरादाबाद प्रदेश में सर्वाधिक केस निकलने वाले जिलों में शामिल रहा था।
विज्ञापन

- कॉलोनी की नालियों की सफाई नहीं हो रही है। कुछ लोग बीमार भी हैं। लगातार फाॅगिंग व सफाई नहीं हो रही है। लोगों को पता ही नहीं है कि एंटी लार्वा छिड़काव क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अरुण प्रजापति, गोविंद नगर

- मोहल्ले के लोगों को खुद ही नालियों व सड़कों से गंदगी हटानी पड़ती है। जल भराव की समस्या से निपटने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं है। यहां न फाॅगिंग होती है और न ही एंटी लार्वा का छिड़काव।
- अनस हसन, हरथला
डेंगू और मलेरिया के केस मिलने शुरू

पिछले दिनों जिले में डेंगू और मलेरिया के चार-चार केस मिले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों के घरों पर दवा पहुंचाई और एंटी लार्वा छिड़काव भी कराया। पिछले साल बीजना, रतनपुर कलां समेत विभिन्न गांवों में डेंगू के तमाम मरीज मिले थे। ठाकुरद्वारा में भी कुछ लोगों की मौत हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन स्थानों पर साफ सफाई व मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए कोई खास काम नहीं किया जा रहा।


- नगर निगम, जिला पंचायत व स्वास्थ्य विभाग मिलकर मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए कार्य कर रहे हैं। हमारी टीम लोगों के घरों में सर्वे कर रही है और फाॅगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव भी लगातार कराया जा रहा है। किसी क्षेत्र में यदि टीम नहीं पहुंची है तो हम इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। - पीएन यादव, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article