फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People are enraged over the administrative measurement of the 70-year-old Pakbara Ramlila ground.

Moradabad News: 70 साल पुराने पाकबड़ा रामलीला मैदान की प्रशासनिक पैमाइश पर भड़के लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
People are enraged over the administrative measurement of the 70-year-old Pakbara Ramlila ground.
पाकबड़ा। श्री रामलीला कमेटी की दशकों पुरानी जमीन की पैमाइश करने पर राजस्व विभाग और रामलीला कमेटी के बीच विवाद खड़ा हो गया है। तहसीलदार सदर विरेश कुमार सिंह ने जमीन की पैमाइश के बाद रामलीला कमेटी के दावे वाली जमीन का एक हिस्सा ग्राम समाज का बताते हुए उसे नगर पंचायत को सौंप दिया। इस कार्रवाई से कमेटी के सदस्यों और हिंदू समाज में आक्रोश है।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर विरेश कुमार सिंह और नगर पंचायत के ईओ विजय आनंद शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम के रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने रामलीला मैदान की पैमाइश शुरू कर दी। टीम ने दस्तावेजों के आधार पर जमीन की पैमाइश की। इसके बाद टीम ने दावा किया कि मैदान के नाम पर दर्ज कुल भूमि में से 3850 वर्गमीटर भूमि सरकारी अभिलेखों के अनुसार ग्राम समाज की है। पैमाइश पूरी होने के बाद राजस्व कर्मचारियों ने सीमांकन की कार्रवाई की।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम समाज और रामलीला कमेटी के अधीन माने जाने वाले हिस्सों को अलग-अलग बताते हुए मौके पर ही रस्सी से निशान लगाया। तहसीलदार सदर ने जमीन का वह चिह्नित हिस्सा, जिसे ग्राम समाज का बताया गया है। उस जमीन को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के हवाले करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी पाकबड़ा के सचिव नरेश सक्सेना ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम के आने या जमीन की पैमाइश किए जाने की कोई पूर्व सूचना कमेटी को नहीं दी गई थी। मौके पर पहुंचने से पहले ही नाप-तौल की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थी। यह नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने दावा किया कि यह जमीन करीब 70 साल से श्री रामलीला कमेटी पाकबड़ा के अधीन है। दशकों से यहां पर प्रतिवर्ष रावण दहन का भव्य कार्यक्रम होता आया है। यह जमीन पूरी तरह से हिंदू समाज के धार्मिक और सामाजिक इस्तेमाल में आती रही है।
रामलीला मैदान की पैमाइश तहसीलदार सदर के माध्यम से कराई गई है। नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed