फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People are buying pure silver instead of jewellery.

Moradabad News: गहने नहीं बल्कि शुद्ध चांदी खरीद रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
People are buying pure silver instead of jewellery.
मुरादाबाद। चांदी की बढ़ती कीमतों ने सराफा बाजार में हलचल मचा दी है। चांदी पिछले छह महीने से निवेश का विकल्प बना हुआ है। चांदी से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि बढ़ती कीमतों के बीच लोग चांदी को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। लोग निवेश के लिए चांदी के टुकड़े खरीद रहे हैं। वहीं सराफा बाजार में गहने खरीदने के लिए ग्राहकों ने ब्रेक लगा दिया है।
विज्ञापन

सराफा कमेटी के अनुसार, शहर में करीब 550 सराफा कारोबारी हैं। सराफा कारोबारियों के पास चांदी खरीदने निवेशक ज्यादा पहुंच रहे हैं। चांदी से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि चांदी के गहनों का स्टॉक भरा हुआ है लेकिन ग्राहक नहीं आ रहे हैं। शुद्ध चांदी की मांग ज्यादा हैं। ग्राहकों की मांग के अनुसार उन्हें चांदी के टुकड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शाहू स्ट्रीट मंडी चौक स्थित फूल कुमार रमेश कुमार एंड संस के संचालक अलंकार अग्रवाल का कहना है कि पिछले एक साल में चांदी की कीमतों में 170 प्रतिशत तक उछाल आई है। चांदी के दाम लगातार बढ़ने की वजह से इसमें निवेश के लिए लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई। ग्राहक आते हैं तो सबसे पहले चांदी के टुकड़े की बात करते हैं। चांदी के गहने खरीदने कम लोग आ रहे हैं। इसकी वजह से सबसे ज्यादा फायदा चांदी की सिल्ली कारोबारियों को है। गंज बाजार, मंडी चौक, हरथला समेत अन्य जगहों पर आठ से 10 बड़े चांदी के कारोबारी हैं।
विज्ञापन

00

चांदी हुई 72 लाख रुपये प्रति सिल्ली
-सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि चांदी की 30 किलोग्राम की सिल्ली की कीमत 72 लाख रुपये है। एक सिल्ली 500 ग्राम तक कम या अधिक भी हो सकती है। मुरादाबाद में चांदी की कीमत 2.40 लाख रुपये प्रतिकिलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वर्जन

-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निवेश इंडस्ट्री में लोग चांदी ज्यादा लगा रहे हैं। इसका प्रभाव मुरादाबाद में भी देखा जा रहा है। शहर में छोटे निवेशकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जो ग्राहक पहले चांदी के गहने खरीदने आते थे अब वह चांदी के टुकड़े खरीद रहे हैं।-नीरज अग्रवाल, प्रेसीडेंट, श्री सर्राफा कमेटी
-छोटे निवेशक मुख्य रूप से बचत के रूप में चांदी खरीद रहे हैं। चांदी में निवेश को लेकर आकर्षण बढ़ रहा है। बाजार में चांदी की सिल्ली की सप्लाई भी बढ़ी है। कारोबारियों को चांदी की सिल्ली से पिछले एक साल में 150 फीसदी का रिटर्न भी मिला है।-अलंकार अग्रवाल, संचालक, फूल कुमार रमेश कुमार एंड संस

-दिल्ली से चांदी की सिल्ली मंगाई जाती है। 100 ग्राम, 200 ग्राम और 500 ग्राम तक चांदी के टुकड़े की डिमांड ज्यादा है। भले ही चांदी के दाम बढ़ रहे हों लेकिन लोगों का रुझान इसकी तरफ ज्यादा है। -अंशुल अग्रवाल, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed