फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pedestrians are getting injured after falling on the dilapidated road, the corporation is not waking up.

Moradabad News: जर्जर मार्ग पर गिरकर घायल हो रहे राहगीर, नहीं टूट रही निगम की नींद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Pedestrians are getting injured after falling on the dilapidated road, the corporation is not waking up.
मुरादाबाद। वार्ड संख्या-25 चक्कर की मिलक में बुनियादी सुविधाओं की हालत बिगड़ती जा रही है। करीब एक साल पहले ही बनी सड़क को सीवर लाइन डालने के लिए खोद दिया गया है लेकिन अब तक न तो उसकी ढंग से मरम्मत कराई गई और न ही नई सड़क बिछाई गई। जगह-जगह गड्ढों और उखड़ी सतह ने मोहल्ले वालों का आवागमन मुश्किल बना दिया है। इसके अलावा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी पटरी से उतरी हुई है।
विज्ञापन

चक्कर की मिलक में दो महीने पहले सीवर लाइन बिछाने के नाम पर सड़क की खुदाई की गई लेकिन काम पूरा होने के बाद मार्ग को यूं ही बदहाल अवस्था में छोड़ दिया गया। नतीजा यह है कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं जो हादसे को न्योता दे रहे हैं। बारिश के बाद मार्ग पर आवागमन करना कीचड़ के चलते और भी जोखिम भरा हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना जोखिम उठाकर इसी गड्ढे वाले मार्ग से गुजरना पड़ रहा है लेकिन कई बार की शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में सिर्फ सड़क ही नहीं बल्कि सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। घरों से कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठ रहा है और नालियों की सफाई भी नहीं हो रही है। गंदगी भी कई जगह फैली हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति भी नियमित नहीं है। कई बार दो-दो दिन तक सप्लाई बाधित रहती है जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है लेकिन टूटी सड़कों और गंदगी के कारण मेहमानों के आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद न तो जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही कोई स्थायी समाधान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- क्या बोले स्थानीय लोग
- करीब एक साल से सड़क जर्जर है। सड़क बनते ही टूट गई थी लेकिन उसके बाद से लेकर अबतक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। - ओम प्रकाश
- सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है। डेढ़ महीने पहले सीवर लाइन डाली गई थी तो सड़क खोदी गई थी। अभी तक यहां न तो सड़क बनी और न ही मरम्मत कराई गई। - शिवकुमार
- सीवर लाइन डालने के बाद सड़क को यूं ही छोड़ दिया गया। बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश के बाद परेशानी काफी बढ़ गई थी। - राजकुमार
- मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। स्कूली बच्चे आवागमन करते हैं और उन्हें परेशानी होती है। समस्या की शिकायत पर कोई देखने के लिए भी नहीं आता है। - करन सिंह
- न तो रास्ता ठीक है और न ही पानी ही नियमित रूप से आ रहा है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। परेशानी में लोग जी रहे हैं। - होरी सिंह
- पानी समय से नहीं आता है और दो-दो दिन तक सप्लाई बाधित रहती है। सड़कें भी खराब हैं। काफी परेशानी है लेकिन कोई निस्तारण नहीं हो रहा है। - नीतू
- हर रोज सड़कों की खोदाई हो रही है। मोहल्ले में शादियां हैं लेकिन सड़कों की हालत खराब हैं। बच्चे इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - प्रीति


वर्जन
सीवर डालने के लिए खोदी गई सड़कों का जल्द निर्माण कराने के लिए जल निगम को कहा जा चुका है। बिना अनुमति कोई भी नई बनी सड़क नहीं खोदी जाएगी इसके आदेश भी जारी हैं। - विनोद अग्रवाल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed