{"_id":"5f87341eefe28a47c24934e2","slug":"patwayi-ps-constable-accused-by-a-woman-for-allegedly-sexually-harassing-her-and-making-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: पटवाई थाने में तैनात सिपाही पर महिला ने लगाए दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: पटवाई थाने में तैनात सिपाही पर महिला ने लगाए दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप
Wed, 14 Oct 2020 10:53 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
रामपुर के पटवाई थाने में तैनात एक सिपाही पर एक महिला ने दुष्कर्म करने और मोबाइल से वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति की गांव में ही दुकान है। दुकान में आरोपी पुलिसकर्मी आता रहता था। उसका आरोप है कि सिपाही उसके पति की गैर मौजूदगी में उसके साथ अश्लील हरकत करता था।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि 11 अक्तूबर की रात उसके पति छत पर सो रहे थे। तभी आरोपी सिपाही उनके घर में घुस आ गया। तमंचे के बल पर उसने दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। महिला के मुताबिक सिपाही ने धमकी दी थी कि अगर इस बारे में किसी तो बताया तो तुम्हारे पति को झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि आरोपी सिपाही 13 अक्तूबर की रात फिर से उसके घर में घुस आया। उस वक्त उसके पति मौजूद थे। महिला के पति को देखकर वह घबरा गया और वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने अपने पति को इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद महिला ने बुधवार को पटवाई थाना पहुंचकर आरोपी सिपाही के तहरीर दी है। एसपी शगुन गौतम का कहना है कि सिपाही के खिलाफ एक महिला ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।