फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Patients admitted in district hospital will get free jumbo pack

Moradabad News: जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फ्री मिलेगा जंबो पैक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Patients admitted in district hospital will get free jumbo pack
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एफेरेसिस यूनिट शुरू हो गई है। खून से प्लेटलेट्स अलग करने के लिए मशीन संचालित है और स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई है। किट की खरीद भी की जा चुकी है। अब जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीजों को जरूरत पड़ने पर जंबो पैक फ्री में मिल सकेगा। जबकि निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों को परिजनों को यहां 8500 रुपये चुकाने होंगे। इस सुविधा के शुरू होने से सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। अब तक सरकारी अस्पताल में सुविधा न होने के कारण लोगों को निजी अस्पतालों में भटकना पड़ता था। मुरादाबाद में सिर्फ चार निजी अस्पतालों में यह सुविधा है, लेकिन लोगों को ऊंची कीमतों पर जंबो पैक मिल पाते थे। लोगों से जंबो पैक के लिए 30 हजार रुपये तक वसूले जा चुके हैं। जिला अस्पताल में सुविधा मिलने से लोग काला बाजारी नहीं कर पाएंगे। विभागीय जानकारों का कहना है कि मेरठ स्थित मेडिकल कॉलेज में जंबो पैक के लिए मरीजों को सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क देना पड़ता है जबकि मुरादाबाद के जिला अस्पताल में यह सुविधा फ्री में मिलने जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed