फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Passenger falls from moving train after unknown person throws stone, critical

Moradabad News: अज्ञात के पत्थर फेंकने से चलती ट्रेन से गिरा यात्री, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Passenger falls from moving train after unknown person throws stone, critical
कांठ। जम्मू से अपने साथियों के साथ लौट रहे ट्रेन यात्री को अज्ञात ने पत्थर फेंककर मार दिया। जिससे चलती ट्रेन से यात्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर के थाना मिलक अंतर्गत आगापुर निवासी गुड्डू (35) सोलर पैनल लगाने का काम करता है। बुधवार को ट्रेन से वह अपने साथी विवेक और पारस के साथ जम्मू से अपने घर लौट रहा था। गुड्डू ट्रेन में बोगी के गेट पर बैठा था। कांठ से निकलने के बाद जब ट्रेन क्षेत्र के गांव छज्जूपुरा-पचोकरा के पास पहुंची तो किसी अज्ञात ने गुड्डू को पत्थर फेंककर मार दिया, जिससे वह अपना नियंत्रण खो बैठा और चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। इसके बाद उसके साथी भी ट्रेन से उतर गए और 108 एम्बुलेंस से गुड्डू को इलाज के लिए सीएचसी कांठ लेकर आए। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची आरपीएफ ने भी जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed