फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Passed a proposal to build temporary shops to increase the income of the municipality.

Moradabad News: पालिका की आय बढ़ाने को अस्थायी दुकानें बनाने का प्रस्ताव पारित

Fri, 17 Oct 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 17 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Passed a proposal to build temporary shops to increase the income of the municipality.
बिलारी। नगरपालिका परिषद कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार सुबह पालिका बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पालिका की आय बढ़ाने को कई सार्वजनिक स्थानों पर कई स्थायी दुकानें बनाने और नगर के तीन पार्कों में कैंटीन खोले जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में बिलारी नगर के विकास संबंधित कई प्रस्तावों को बोर्ड सदस्यों ने सहमति दे दी।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव की अध्यक्षता और पालिका की अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह के संचालन में शुरू हुई बैठक में सबसे पहले बीती बोर्ड की बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई। पालिका की ईओ की ओर से प्रस्ताव रखते हुए कहा गया कि नगरपालिका की आय बढ़ाने को बिलारी नगर में गन्ना विकास समिति कार्यालय के सामने, गांधी पार्क के चारों ओर, कोतवाली बिलारी के सामने और कम्पोजिट विद्यालय बिलारी के पास नगरपालिका द्वारा अस्थायी दुकानों का निर्माण कर उनकी नीलामी की जाएगी। नगर में चरण सिंह पार्क, डा.आंबेडकर पार्क और परशुराम पार्क में कैंटीन खोली जाएगी जिसके लिए नियमानुसार जल्दी ही नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में पहुंचे नागरिक परिषद बिलारी के डाॅ.राकेश रफीक, डाॅ.जितेंद्र दक्ष और प्रेम कुमार ने पालिकाध्यक्ष और सभासदों से अनुरोध किया कि गांधी पार्क के चारों ओर दुकानों का निर्माण न कराया जाए। उनका कहना था कि पार्क के चारों ओर दुकानें बनने से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा ढक जाएगी और पार्क के चारों ओर वाली सड़क पर जाम लगने की समस्या और बढ़ जाएगी। पालिकाध्यक्ष ने आपत्ति सामने आने पर स्पष्ट किया कि अस्थायी दुकानें बनाने से गांधी पार्क का सुंदरीकरण कम नहीं होने दिया जाएगा बल्कि और बेहतर किया जाएगा। रेहड़ पटरी वाले गरीब बेरोजगारों को स्थायी रूप से रोजगार दिया जाएगा। यदि नागरिकों को इस कार्य पर आपत्ति है तब उनकी राय का सम्मान करते हुए सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पहुंचे बिलारी के सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान के प्रतिनिधि मोहम्मद हसन फैजी ने कहा कि बिलारी को आदर्श नगर बनाने और नगर में अधिकाधिक विकास कराने के लिए स्थानीय विधायक की ओर से हरसंभव पूरा सहयोग किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने कहा कि पालिका सभासदों द्वारा रखे गए प्रस्तावों के अनुसार नगर में विकास कार्य कराए जाएंगे। समय समय पर जागरूक नागरिकों और व्यापारियों के साथ बैठकें कर उनके सुझाव भी लिए जाएंगे। बैठक में भाजपा के बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट ने भी नगर के विकास को लेकर अपने सुझाव रखे।

नगरपालिका परिषद बोर्ड की बैठक में 24 सभासदों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाग करने वाले सभासदों में आशीष शंकर पांडेय, देवेश कुमार शर्मा, अभिषेक पांडेय, राकेश यादव, सुमित कुमार गुप्ता, प्रवेश कुमार प्रजापति, ब्रजरतन प्रजापति,अभितोष उर्फ टिंकू चौधरी, ओमकार वाल्मीकि, मोहम्मद जरीफ अंसारी, मोहम्मद सलीम,गिरीश बाबू,दानवीर शर्मा, आमिल सिददीकी, अमीर जहां, ज्योति, शगुफ्ता अंजुम, हाजरा बेगम, सईदुल निशा, शबनम बेगम, साबरा बेगम, रेशमा परवीन, निशा परवीन आदि मुख्य थे।

पालिका सभासदों ने नागरिकों पर बढ़ाया जा रहा यूजर चार्ज घटाकर पहले की तरह किए जाने, दुकानदारों से जल मूल्य न वसूले जाने, बड़ी दुकानों को मॉल बताकर कर की अधिक वसूली न किए जाने, नई बनाई जाने वाली अस्थायी दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता अपनाने, गांधी पार्क के निकट बना पुलिस चौकी भवन हटवाने, नगर क्षेत्र में नगर पालिका की समस्त भूमि की पैमाइश कराकर उसे अवैध कब्जों से मुक्त किए जाने, नगर में हाईवे पर गांधी पार्क से महाराणा प्रताप चौक तक यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने, नगर में परिवहन निगम के बस स्टैंड से टैंपो और ऑटो रिक्शा का संचालन बंद कराने, दीवाली त्योहार के वर्तमान सप्ताह में नई सड़क से पैंठ बाजार तक ई रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगवाने आदि मांगें उठाईं।


नगरपालिका परिषद बोर्ड की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी पहुंचे।सभी पदाधिकारियों ने नगरपालिका परिषद द्वारा यूर्जर चार्ज न घटाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। पश्चिमी व्यापार मंडल के प्रदेश प्रदाधिकारी के के गुप्ता के साथ श्रीकांत गुप्ता, सुनील आर्य,हाजी दिलशाद अंसारी, हाजी शमशुददीन आदि पदाधिकारी भी पालिका बोर्ड की बैठक में पहुंचे। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि यूजर चार्ज निर्धारित से अधिक सीमा में बढ़ाया जा रहा है। इस बढ़ोत्तरी को सहन नहीं किया जाएगा। यदि पालिका ने यूजर चार्ज नहीं घटाया तब व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed