फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Party workers should explain SP's policies to people in every village: Nazim

गांव-गांव लोगों को सपा की नीतियां बताएं कार्यकर्ता : नाजिम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Party workers should explain SP's policies to people in every village: Nazim
कांठ। रविवार को नगर स्थित विधायक कमाल अख्तर के कैंप कार्यालय पर हुई समाजवादी पार्टी की बैठक में पार्टी की मजबूती पर जोर देते हुए आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों का गांव-गांव प्रचार करने के लिए कहा। साथ ही संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सपा के कांठ विधानसभा अध्यक्ष नाजिम सैफी ने कहा कि सपा ने हमेशा सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया है। 2012 से 2017 तक जब यूपी में सपा की सरकार थी, तब किसानों, मजदूरों, गरीबों, महिलाओं को उनका हक दिलाने का काम किया था। कहा कि आज सपा देश की बड़ी राजनैतिक पार्टियों में से एक है। कार्यकर्ता आगामी चुनाव को लेकर पूरी मेहनत से जुट जाएं। गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को बताएं। बैठक में संगठन के आगामी कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष अतीकुर्रहमान, सगीर अहमद, शुऐब चौधरी, इकबाल हामिद, नफीस सैफी, सईद उद्दीन, गबरूउद्दीन, फुरकान अहमद, डॉ. अनवर खान, मोहम्मद आकिब, अमजद खान, अब्दुल रहमान, मुदस्सिर, मोहम्मद मुजम्मिल, रोहित गुर्जर, जैनुल आबेदीन, सोनू शर्मा, इमरान खान, मनोज चौधरी व गजराज सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed